एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'तोमर जी के बेटे की जांच करने कब आएगी ED और IT', वोटिंग से पहले BJP पर हमलावर राहुल गांधी

MP Elections 2023: राहुल गांधी खुले मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के वायरल वीडियो की ईडी और आईटी से जांच कराने की मांग उठा रहे हैं.

MP Election 2023: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) के बेटे का कथित वीडियो जारी होने के बाद कांग्रेस लगातार बीजेपी पर निशाना साध रही है. सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से सवाल किया है कि उनकी सरकार के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे की जांच करने के लिए इनकम टैक्स और ईडी कब मध्य प्रदेश आ रही है. गौरतलब है कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का एक वीडियो कॉलिंग का वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें  करोड़ों रुपये के लेनदेन की बात हो रही है. 

वहीं इस वीडियो को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि काले धन को सफेद बनाने और इसके एवज में कमीशन रखने को लेकर सारी बातचीत हो रही है. इसी वीडियो को आधार बनाकर राहुल गांधी मध्य प्रदेश के कई जिलों में खुले मंच से यह ऐलान कर चुके हैं कि मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार की राजधानी बन चुका है. यहां पर 50 फीसदी कमीशन वाली सरकार चल रही है. सांसद राहुल गांधी ने यह भी सवाल खड़ा किया है कि मध्य प्रदेश में 18 साल से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और यहां पर इतने बड़े-बड़े भ्रष्टाचार होने के बावजूद ईडी और आईटी ने कोई कार्रवाई नहीं की है. उन्होंने व्यापम घोटाला, महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार का भी मुद्दा उठाया. 

एडिट वीडियो की डर्टी पॉलिटिक्स- बीजेपी

मध्य प्रदेश के नीमच, हरदा, भोपाल में रोड शो और आमसभा के दौरान राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बनने का भी दावा किया है. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के वायरल हुए वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया है.

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिसौदिया के मुताबिक, चुनाव के वक्त पर यह सोची समझी साजिश के तहत एडिट वीडियो को डर्टी पॉलिटिक्स के जरिए वायरल किया गया है. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने यह भी कहा कि, राहुल गांधी के हिसाब से कार्रवाई नहीं होगी. मध्य प्रदेश में कानून का राज है.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव के अंतिम चरण में बीजेपी ने झोंकी ताकत, पीएम मोदी कल इंदौर में करेंगे रोड शो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget