एक्सप्लोरर

MP Election 2023: जबलपुर में प्रियंका गांधी ने की मां नर्मदा की पूजा, BJP की ही पिच पर लड़ने का दिया संकेत

MP Election 2023: कांग्रेस ने जबलपुर से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद कर दिया है. 101 ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन के साथ प्रियंका गांधी ने नर्मदा पूजा और आरती सम्पन्न की.

Priyanka Gandhi in Jabalpur: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से करीब पांच महीने पहले कांग्रेस ने जबलपुर से अपने विजय संकल्प अभियान का श्रीगणेश कर दिया है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गौरीघाट में नर्मदा पूजन किया. साथ ही कांग्रेस के लिए मध्य प्रदेश में जीत की प्रार्थना की. यहां आचार्य ओंकार दुबे के नेतृत्व में 101 ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन के साथ प्रियंका गांधी की नर्मदा पूजा और आरती सम्पन्न कराई. 

इस दौरान बजरंगबली बना शख्स आकर्षण का केंद्र बना रहा. वहीं, इससे यह भी साफ हो गया कि कांग्रेस बीजेपी से उसी की पिच पर लड़ने को तैयार दिख रही है. 

प्रियंका गांधी का जबलपुर में मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी के शेड्यूल के अनुसार, नर्मदा पूजन के बाद प्रियंका गांधी गौरीघाट से शहीद स्मारक मैदान के लिए प्रस्थान करेंगी. शहीद स्मारक मैदान में प्रियंका गांधी की जनसभा होगी. करीब 1.30 घंटे कार्यक्रम स्थल पर बिताने के बाद प्रियंका गांधी डुमना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी.

मध्य प्रदेश की जनता से कांग्रेस के ये पांच वादे
यहां बता दें कि कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना का वादा किया है जिसके तहत महिलाओं को 15 सो रुपए महीने की आर्थिक सहायता दी जाएगी कांग्रेस ने ₹500 में गैस सिलेंडर देने का वचन भी मतदाताओं को दिया है.100 यूनिट तक बिजली का बिल माफ और 200 यूनिट तक का बिल हाफ, यह भी कांग्रेस के वचन पत्र में शामिल है.किसान कर्ज माफी और कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम का भी कांग्रेस ने ऐलान कर दिया है.

 

रानी वीरांगना रानीदुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण
प्रियंका गांधी ने नर्मदा पूजन के बाद आदिवासी वोटर्स को साधने के लिए गोंड रानी वीरांगना रानीदुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया. भंवरताल पार्क में लगी दुर्गावती की आदमकद प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए उन्होंने आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात की.

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: OPS से लेकर गैस सिलेंडर तक, एमपी में आज प्रियंका गांधी कर सकती हैं इन पांच गारंटियों का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget