एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'एमपी भ्रष्टाचार की राजधानी', राहुल गांधी का बड़ा वादा, बोले- 'सरकार बनते ही होगी जातिगत गणना'

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में जावद विधानसभा सीट पर सोमवार को आमसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार की राजधानी बन चुकी है.

MP Election 2023 News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद राहुल गांधी ने भी नीमच जिले में आम सभा को संबोधित किया. राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार और जातिगत जनगणना के मुद्दे पर मंच से बड़ी बात कह दी. उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग की आबादी मध्य प्रदेश में अधिक है और उसी के मुताबिक उन्हें अधिकार भी मिलना चाहिए.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जावद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैं जानता हूं कि OBC वर्ग की आबादी कम से कम 50 फीसदी है. जैसे ही मैंने प्रधानमंत्री मोदी से जाति आधारित जनगणना करने को कहा उस दिन के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषण में कहते हैं कि भारत में कोई जाति नहीं है, यहां सिर्फ गरीब हैं. मध्य प्रदेश में हम सरकार आने पर जाति आधारित जनगणना कराएंगे."

नीमच जिले के जावद विधानसभा क्षेत्र में राहुल गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी समंदर पटेल के समर्थन में आम सभा को संबोधित किया. राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार की राजधानी बन चुका है. हाल ही में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र का वीडियो वायरल हुआ है. मंच से राहुल गांधी ने लोगों से पूछा कि क्या उन्होंने नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र का वीडियो देखा है ? इसके बाद उन्होंने यह कहा कि केंद्र के मंत्री और ओमप्रकाश सकलेचा के बीच रेस चल रही है.

यह दौड़ गरीब जनता और किसान का पैसा डकारने की है. किस प्रकार से चोरी कर पैसों को हजम किया जा रहा है ? उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश और देश जातिगत जनगणना जरूरी है, ताकि जातिगत जनगणना के आधार पर बजट सहित अन्य प्रकार की हिस्सेदारी तय की जा सके. राहुल गांधी ने कहा "मैं दावे से कह सकता हूं कि पिछड़ा वर्ग की आबादी 50% है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जब संसद में जातिगत जनगणना की बात कही गई तो उन्होंने उसके बाद मंच से यह भाषण देना शुरू कर दिए कि देश में कोई जाति नहीं है यहां पर एक ही जाति है वह गरीब की है.''

नीमच जिले पर है अभी बीजेपी का कब्जा

नीमच जिला मध्य प्रदेश के सबसे छोटे जिलों में शामिल है. यहां पर अभी तीनों विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के पास है. इस बार भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस विधानसभा सीट छीनने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. जावद में शिवराज सरकार के उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा चुनाव लड़ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:  MP Elections 2023: एमपी चुनाव की तैयारी पूरी, चार ग्रुप में बांटे गए मतदान केंद्र, जानें- कहां, कब होगी वोटिंग?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget