एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: एमपी चुनाव की तैयारी पूरी, चार ग्रुप में बांटे गए मतदान केंद्र, जानें- कहां, कब होगी वोटिंग?

MP Election 2023: चुनाव आयोग ने भोपाल के लिए अलग प्लान बनाया है. भोपाल की 7 विधानसभा सीटों के लिए 2 हजार 34 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. इनमें 1,100 पोलिंग बूथों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा है.

Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होना है. निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रक्रिया के लिए प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों और मतदान केन्द्रों को चार अलग-अलग ग्रुप में बांट रखा है. निर्वाचन आयोग ने ग्रुप ए, बी, सी, डी के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया है. निर्वाचन आयोग के अनुसार ए ग्रुप वाले मतदान केन्द्रों पर सुबह 8 बजे से वोट प्रक्रिया शुरू होगी. यह प्रक्रिया शाम 6 बजे तक जारी नहीं रहेगी, बल्कि शाम 4 बजे ही खत्म हो जाएगी. 

इसी तरह बी ग्रुप वाले मतदान केन्द्रों पर सुबह 7 बजे से शुरू होने वाली वोटिंग प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी. जबकि सी ग्रुप वाले मतदान केन्द्रों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू होगी, जो शाम 5 बजे तक ही चलेगी और इस डी वाले ग्रुप के लिए निर्वाचन आयोग ने समय का निर्धारण सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे रखा है. यहां सुबह नौ बजे वोटिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जो शाम 6 बजे तक ही खत्म हो जाएगी. 

भोपाल के लिए बनाया यह प्लान

निर्वाचन आयोग ने राजधानी भोपाल के लिए भी अलग प्लान बनाया है. भोपाल जिल की 7 विधानसभा सीटों के लिए 2 हजार 34 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. इन 2034 केन्द्रों में 1,100 पोलिंग बूथों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा है. निर्वाचन आयोग द्वारा इन 1,100 पुलिस बूथों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से कराई जाएगी. इन कैमरों पर नजर कंट्रोल रूम से रखी जाएगी. भोपाल के 111 बूथ ऐसे रहेंगे, जिसकी कमान सिर्फ महिलाओं के हाथों में ही रहेगी. 

120 मॉडल पोलिंग बूथ

भोपाल की सातों विधानसभाओं के लिए 120 मॉडल पोलिंग बूथ बनाए जा रहे हैं, जहां विशेष सजावट की जाएगी. भोपाल के 510 संवेदनशील केन्द्रों पर माइक्रोश ऑबजर्बर तैनात होंगे, 1,100 बूथ पर वेब कस्टिंग होगी. मतदान सामग्री का वितरण लाल परेड ग्राउंड पर होगा. 16 नवंबर की सुबह सामग्री देने के बाद पार्टियां केन्द्रों की ओर रवाना हो जाएगी. 

किस विधानसभा में कितने केन्द्र

भोपाल जिले में सात विधानसभा आती है, इनमें बैरसिया, भोपाल उत्तर, नरेला, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, भोपाल मध्य, गोविंदपुरा और हुजूर शामिल हैं. सातों विधानसभाओं के लिए 2 हजार 34 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. सबसे ज्यादा मतदान केन्द्र भोपाल की गोविंदापुरा सीट पर 369 हैं. जबकि बैरसिया में 270, भोपाल उत्तर में 246, नरेला में 330, भोपाल दक्षिण पश्चिम में 233, भोपाल मध्य में 243 और हुजूर में 343 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें- MP Election 2023: 'जनता कह रही शिवराज की होने वाली है विदाई', कमलनाथ का मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget