एक्सप्लोरर

MP Election 2023: नीतीश कुमार के पांच प्रत्याशी एमपी में बिगाड़ेंगे कांग्रेस का खेल, जानें JDU ने आखिर क्यों चला ये दांव

MP Assembly Election 2023: जदयू ने न केवल कांग्रेस बल्कि समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट के सामने भी अपना प्रत्याशी खड़ा कर दिया है. राजनगर सीट पर अखिलेश यादव अपने उम्मीदवार की घोषणा कर चुके हैं.

MP JDU Candidates List 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Election 2023) में इंडिया (I.N.D.I.A.) में टिकटों को लेकर गठबंधन की संभावना खत्म हो चुकी है. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बाद अब महागठबंधन के सहयोगी जनता दल (यू) (JDU) ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने फिलहाल पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. कहा जा रहा है कि एक-दो दिन में एक दर्जन और सीटों पर जनता दल (यू) अपने प्रत्याशी उतार सकती है. इंडिया में खींचतान से भारतीय जनता पार्टी (BJP) बेहद खुश है.

पांच सीटों पर जदयू के उम्मीदवार
यहां बताते चलें कि मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होना है.  नतीजा 3 दिसम्बर को आएगा. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है. इसी बीच मंगलवार को जनता दल (यू) ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए चंद्रपाल यादव को पिछोर, रामकुंवर (रानी) रैकवार को राजनगर, शिव नारायण सोनी को विजयराघवगढ़, तोल सिंह भूरिया को थांदला और रामेश्वर सिंघार को पेटलावद से चुनावी मैदान में उतारा है.

समाजवादी पार्टी उतार चुकी है 42 उम्मीदवार
जेडी(यू) ने न केवल कांग्रेस बल्कि समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट के सामने भी अपना प्रत्याशी खड़ा कर दिया है. राजनगर सीट पर अखिलेश यादव अपने उम्मीदवार की घोषणा कर चुके हैं. कांग्रेस के विक्रम सिंह के साथ सपा के बृजगोपाल उर्फ बबलू पटेल को जेडीयू के रामकुंवर रैकवार से चुनौती मिलेगी. कांग्रेस से समझौता न होने के बाद सपा अब तक 42 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है.

अब देखते हैं कि जनता दल (यू) के पांच प्रत्याशी कांग्रेस के लिए कैसे चुनौती बन सकते हैं

पिछोर सीट
यह सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है.पिछोर से कांग्रेस के केपी सिंह 6 बार विधायक रहे.फिलहाल केपी सिंह को शिवपुरी से टिकट दिया है.कांग्रेस ने यहां से पहले शैलेंद्र सिंह को टिकट दिया था लेकिन बाद में उनका नाम काटते हुए जातीय समीकरण के हिसाब से अरविंद लोधी को टिकट दिया है. अब जनता दल (यू) के उम्मीदवार के मैदान में आने से मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है

राजनगर सीट
छतरपुर जिले की राजनगर सीट पर कांग्रेस का 3 बार से कब्जा है. इसलिए राजनगर सीट को लेकर बीजेपी जमकर जोर लगाया है.15 सालों से बीजेपी को यहां जीत नहीं मिली है.साल 2018 में यहां कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. विक्रम सिंह नातीराज ने भारतीय जनता पार्टी के अरविंद पटेरिया को हराया था.बीजेपी ने एक बार फिर अरविंद पटेरिया को टिकट दिया है.2018 के चुनाव में भी यहां चतुष्कोणीय जंग दिखी थी. राज नगर सीट पर समाजवादी पार्टी और जनता दल (यू) के मैदान में उतर जाने से मुकाबला एक बार फिर चतुष्कोणी होता दिख रहा है.

विजयराघवगढ़ सीट
कटनी जिले की विजयराघवगढ़ से बीजेपी के संजय पाठक विधायक हैं,जो पिछले 15 वर्षों से लगातार जीतते आ रहे हैं. संजय पाठक पहले कांग्रेस में हुआ करते थे लेकिन उन्होंने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया. साल 2013 की शिवराज कैबिनेट में संजय पाठक मंत्री भी थे.इस बार यहां से बीजेपी के कई नेता कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं. यही कारण है कि मौजूदा विधायक ने अपना दमखम दिखाने के लिए हाल ही में जनादेश के नाम पर निजी वोटिंग कराते टिकट के लिए दबाव बनाया था. बीजेपी ने संजय पाठक को फिर से टिकट दी है और उनके मुकाबले कांग्रेस ने नया चेहरा नीरज बघेल के रूप में उतारा है.अब जनता दल यू का कैंडिडेट भी यहां मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकता है.

थांदला सीट
आदिवासी बहुल झाबुआ जिले की थांदला विधानसभा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है.1990 से लेकर अब तक हुए चुनावों में 5 बार यहां पर कांग्रेस विजयी हुई है. जबकि, भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक बार ही जीत मिली है.थांदला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने कल सिंह भाभर को टिकट दी है.कांग्रेस ने अपने विधायक वीर सिंह भूरिया के चेहरे पर एक बार फिर भरोसा जताया है.आईएनडीआईए गठबंधन के सहयोगी जनता दल यू ने भी यहां से अपना उम्मीदवार उतार कर कांग्रेस को असहज कर दिया है.

पेटलावाद सीट
मालवा क्षेत्र के झाबुआ जिले में पेटलावद विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है.पिछले विधानसभा चुनाव कांग्रेस के प्रत्याशी मैड़ा वालसिंह ने जीत दर्ज की थी. कांग्रेस ने एक बार फिर उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है.बीजेपी उम्मीदवार निर्मला दिलीपसिंह भूरिया को भी फिर से टिकट दिया है, जिन्हें पिछले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. अब जनता दल (यू) ने इस सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा करके मुकाबले को रोचक बना दिया है.

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: महिलाओं के बाद अब विद्यार्थियों को लुभाने में लगी कांग्रेस, पूर्व सीएम कमलनाथ ने किए कई बड़े एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agar Malwa: मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा
दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget