एक्सप्लोरर

MP Election 2023: महिलाओं के बाद अब विद्यार्थियों को लुभाने में लगी कांग्रेस, पूर्व सीएम कमलनाथ ने किए कई बड़े एलान

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस ने कहा है कि यदि उनकी सरकार बनेगी तो परीक्षाओं में अनियमिता रोकने और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नया कानून बनाया जाएगा.

Kamal Nath on MP Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव के करीब आते ही घोषणाओं की झड़ी लग रही है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ-साथ कांग्रेस (Congress) भी कई नई घोषणाएं कर रही है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने विद्यार्थियों को नई सौगात देने के लिए बड़े एलान किए हैं. कांग्रेस ने कहा है कि हर साल पांच जिलों में मेडिकल या नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे. दरअसल, इस बार विधानसभा चुनाव में 22 लाख से ज्यादा नए मतदाता जोड़े गए हैं. इनमें कई विद्यार्थी भी शामिल हैं. शिवराज सरकार ने नए मतदाताओं को लुभाने के लिए कई योजनाएं निकाली हैं.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने "काम सीखो और कमाओ" योजना का शुभारंभ किया था. इसके अलावा एक लाख सरकारी भर्तियों को भी हरी झंडी दी थी. इसी कड़ी में अब कांग्रेस भी अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ रही है. कांग्रेस ने इस बार विधानसभा चुनाव में विद्यार्थियों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर दी हैं. इनमें प्रतिवर्ष पांच नए जिलों में मेडिकल या नर्सिंग कॉलेज खोलने का एलान किया गया है. इसके अलावा मध्य प्रदेश में नई मेडिकल यूनिवर्सिटी खोलने का भी एलान हुआ है. 

परीक्षा संबंधी समस्याओं के निराकरण भी होंगे जल्द
कांग्रेस ने यह भी कहा है कि यदि उनकी सरकार बनेगी तो परीक्षाओं में अनियमिता रोकने और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नया कानून बनाया जाएगा. इतना ही नहीं विद्यार्थियों के परीक्षा संबंधी समस्याओं को का निराकरण करने के लिए हेल्पलाइन शुरू की जाएगी. यह हेल्पलाइन वर्ष भर 24 घंटे काम करेगी.  जब भी विद्यार्थी इस पर परीक्षा संबंधी कोई भी शिकायत दर्ज कराएगा, उसका जल्द ही निराकरण किया जाएगा. बता दें मध्य प्रदेश में नर्सिंग पढ़ाई के विद्यार्थी परीक्षाएं नहीं होने की वजह से भी कई बार सड़कों पर उतर जाते हैं.

नए मतदाताओं को लेकर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
अभी भी नर्सिंग के विद्यार्थी अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं.  वहीं शिवराज सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री और उज्जैन दक्षिण के प्रत्याशी मोहन यादव के मुताबिक बीजेपी सरकार ने विद्यार्थियों के लिए जो कुछ किया है वह उल्लेखनीय है. उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को कई नई सौगात मिली है. अभी भी हर क्षेत्र में शिक्षा विभाग अपनी ओर से विद्यार्थियों को सुविधा मुहैया करने की दिशा में काम कर रहा है. 

दूसरी तरफ पूर्व मंत्री और सोनकच्छ से कांग्रेस प्रत्याशी सज्जन वर्मा का कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. सरकार बनते ही विद्यार्थियों और नए मतदाताओं को साल के अंत में ही कई सौगातें मिल जाएंगी.

MP Election 2023: एमपी में दिग्गज नेताओं के दौरे शुरू, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी तो कल आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget