एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: राम मंदिर होर्डिंग्स मामले में BJP का कांग्रेस पर हमला, कहा- 'कमलनाथ भी लगाएं होर्डिंग्स, किसने रोका?'

MP Elections: वीडी शर्मा ने कहा कि, ये कांग्रेस का मूल चरित्र है कि किस प्रकार से राम मंदिर पर आक्रमण करने का प्रयास किया जाए. कांग्रेस की पीड़ा ये है कि, राम मंदिर के होर्डिंग क्यों लगे हैं.

VD Sharma on Kamal Nath over Ram Mandir Hoardings: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर निर्माण की भी एंट्री हो गई है. मध्य प्रदेश में लगे श्री राम मंदिर होर्डिंग्स की शिकायत कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग से की है. इस शिकायत के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर नजर आई. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि, राम मंदिर के होर्डिंग्स से मिस्टर बंटाधार, श्रीमान करप्शन नाथ के पेट में दर्द क्यों? कांग्रेस भी लगाए श्री राम मंदिर के होर्डिंग्स किसने रोका है.

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस का जो मूल चरित्र है वो भगवान श्री राम के खिलाफ, हिन्दुत्व के खिलाफ, सनातन के खिलाफ इनका मूल चरित्र मध्य प्रदेश के इस चुनाव में उजागर हुआ है. प्रभु श्रीराम मंदिर जो भारत ही नहीं दुनिया के लिए आस्था का केंद्र है. उसके होर्डिंग्स लगे तो इस पर कांग्रेस चुनाव आयोग में जाकर आपत्ति दर्ज करा रही है कि, राम मंदिर के होर्डिंग लगे हैं इन होर्डिंगों को हटाया जाए. 

कांग्रेस ने किया राम मंदिर पर आक्रमण का प्रयास
वीडी शर्मा ने कहा कि, ये कांग्रेस का मूल चरित्र है कि किस प्रकार से राम मंदिर पर आक्रमण किया जाए. कांग्रेस की पीड़ा ये है कि, राम मंदिर के होर्डिंग क्यों लगे हैं. मध्य प्रदेश की साढ़े नौ करोड़ जनता की श्रद्धा और आस्था का केन्द्र है. वीडी शर्मा ने कहा कि, आप भी लगाए. आपको किसने मना किया, आपके नेता कह रहे हैं कि, राम मंदिर तो सभी कहा है तो आपको राम मंदिर का होर्डिंग लगाने में श्रीमान करप्शन नाथ, बंटाधार को दर्द क्यों है, क्योंकि कांग्रेस को पीड़ा राम मंदिर के निर्माण से है. कांग्रेस को पीड़ा है कि, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा शक्ति से, जिनके कारण आज राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई है. 

2024 में विराजमान होंगे रामलला
वीडी शर्मा ने कहा कि, 22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला विराजमान होंगे. इसकी पीड़ा कांग्रेस के उन तुष्टीकरण वाले नेताओं को है. कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष कह रहे हैं कि, बाबरी मस्जिद शहीदी हुई. सोनिया गांधी भक्त चुनावी माहौल में राम भक्त बन रही थी, अब उनकी असल बाबर भक्ति मध्य प्रदेश के अंदर आई है. ये इनकी भाषा, इनकी बाबर भक्ति है. ये सब कुछ सोनिया गांधी के इशारे पर आज मध्य प्रदेश में हो रहा है. ये चरित्र है कांग्रेस का मुंह में राम, बगल में... क्योंकि इन्हें तो बाबर दिखाई देता है. 

प्रदेश की जनता देगी जवाब
वीडी शर्मा ने कहा कि, 22 जनवरी 2024 को दुनिया में भारत का इतिहास बनेगा. इससे कांग्रेस को पीड़ा है. कांग्रेस के पेट में हमेशा हिन्दुत्व, राम, सनातन को लेकर दर्द होता आया है. सोनिया भक्ति दिखाने का काम मध्य प्रदेश के मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह, मिस्टर करप्शन नाथ कमलनाथ व उनके सिपेहसलार करने का काम कर रहे हैं मध्य प्रदेश की साढ़े नौ करोड़ जनता इस बात का जवाब इस चुनाव में देगी. वीडी शर्मा ने कहा कि, प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश में आ रही हैं तो मैं उनसे सवाल पूछना चाहता हूं कि, कांग्रेसियों को राम मंदिर निर्माण, सनातन, हिन्दुत्व से दर्द क्यों है.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: मुख्यमंत्री शिवराज ने बुधनी में निकाली जन आशीर्वाद यात्रा, कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल बोले- 'सीएम ने पीएम को किया किनारे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget