एक्सप्लोरर

MP: उज्जैन में ऑनलाइन बुकिंग कैंसिल करने वाले होटल संचालकों की खैर नहीं, साइबर सेल करेगी कड़ी कार्रवाई

Ujjain News: पुलिस अधीक्षक ने बताया वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग करने वाले होटल संचालकों का अब पूरा डाटा साइबर सेल के पास रहेगा. अब बुकिंग कैंसिल करने पर होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी.

Madhya Pradesh News: अगर आप भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन (Ujjain) में दर्शन करने के लिए आ रहे हैं और आपने ऑनलाइन होटल या होमस्टे बुक किया है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. यदि ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद उज्जैन आने पर होटल संचालक और होमस्टे संचालक आपको रूम मुहैया नहीं करते हैं, तो आप साइबर सेल और संबंधित थाने में इसकी शिकायत कर सकते हैं. पुलिस दोषी संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने वाली है. 

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि आमतौर पर कई बार ऐसी शिकायत सामने आती है कि श्रद्धालुओं द्वारा ऑनलाइन होटल या यात्री निवास और होमस्टे की बुकिंग कराई जाती है. इसके बाद जब श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं तो यहां पर होटल संचालक द्वारा हाथ खड़े कर दिए जाते हैं. ऐसी स्थिति में यदि श्रद्धालुओं द्वारा शिकायत की जाती है तो पुलिस उनकी पूरी मदद करेगी. 

श्रद्धालुओं की शिकायत पर होगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि हाल ही में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में यह सुनिश्चित किया गया है कि वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग करने वाले होटल संचालकों और होमस्टे संचालकों का पूरा डाटा साइबर सेल के पास पहुंचाया जाएगा. इसके बाद साइबर सेल की मदद से श्रद्धालुओं की शिकायत पर कार्रवाई होगी.

उज्जैन में 500 से ज्यादा बने होटल और होमस्टे
महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन में 500 से ज्यादा नए होटल और होमस्टे बन गए हैं. ऐसे में पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने आम श्रद्धालुओं की परेशानी को समझते हुए महत्वपूर्ण फैसला लिया है. उन्होंने कहा है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए, इसके लिए संबंधित थानों में भी होटल और होमस्टे का पूरा रिकॉर्ड रखा जा रहा है. 

भीड़ बढ़ने पर मुकर जाते हैं होटल संचालक
यदि उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक बढ़ जाती है, तो होटल संचालक अपनी बुकिंग से पलट जाते हैं. दरअसल बाहर से आने वाले श्रद्धालु कई दिनों पहले ऑनलाइन बुकिंग करवा लेते हैं. उस समय उन्हें कम दामों पर कमरा उपलब्ध हो जाता है, लेकिन यदि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है तो होटल की मारामारी शुरू हो जाती है. ऐसे में होटल संचालक और होमस्टे संचालक ऑफलाइन बुकिंग महंगे दामों पर करते हुए ऑनलाइन बुकिंग कैंसिल कर देते हैं. ऐसे लोगों पर अब पुलिस शिकंजा कसेगी.

ये भी पढ़ें: MP News: 'वंदे भारत' ट्रेन में यात्री के खाने में निकला था कॉकरोच, अब केटरिंग कंपनी पर लगा इतना भारी जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget