एक्सप्लोरर

Dewas: शोरूम से ज्यादा मोटरसाइकिल इन चोरों के पास! लोगों की पसंद के हिसाब से करते थे चोरी, 114 वाहन जब्त

मध्य प्रदेश की देवास पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गैंग को पकड़ा है. इन चोरों में एक 19 साल का लड़का भी शामिल है. पुलिस ने चोरों के पास से 114 वाहन जब्त किए हैं.

MP News: मध्य प्रदेश की देवास पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने इन चोरों के पास से शोरूम से अधिक गाड़ियों को जब्त किया है. चोरों ने पुलिस को बताया कि लोगों के पसंद के अनुसार उन्हे मोटरसाइकिल उपलब्ध कराते थे. इतना ही नहीं यदि बाइक खराब हो जाए तो इसके कलपुर्जे भी चोर बाजार से आधी कीमत पर बेच रहे थे. देवास पुलिस ने जब अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा किया तो देवास ही नहीं खरगोन, इंदौर, भोपाल, उज्जैन सहित अन्य जिलों की कई मोटरसाइकिल बरामद हो गई. 

देवास एसपी डॉ शिवदयाल सिंह को सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल और चौपहिया वाहन को चुराने वाला गिरोह बागली थाना क्षेत्र में सक्रिय है. इसी सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया गया. वाहन चेकिंग अभियान में दिनेश पिता वासुदेव बछानिया निवासी बागली पुलिस के हत्थे चढ़ गया. जब दिनेश से कड़ी पूछताछ की गई तो उसने इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेडमी में रहने वाले लक्ष्मण उर्फ लक्की पिता फूल सिंह निगवाल का नाम बताया. 

आरोपी दिनेश ने बताया कि वे सूने मकान और सुनसान इलाके में खड़े दोपहिया वाहनों को पलक झपकते ही चुरा लेता था. इसके बाद चोरी के वाहनों का उपयोग अवैध शराब, अवैध लकड़ी परिवहन आदि में करते थे, इतना ही नहीं वे लोगों की पसंद के अनुसार उन्हें चोरी की मोटरसाइकिल उपलब्ध कराते थे. आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल को उसके कलपुर्जे भी बाजार में बेच दिए जाते थे. आरोपियों से 110 मोटरसाइकिल और चार कार बरामद हुई है. जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये आंकी जा रही है.

उम्र से 5 गुना ज्यादा चोरी कर चुका है बाल अपराधी
इस चोर गिरोह में आरोपी लक्ष्मण की उम्र 19 साल है, जबकि एक अन्य आरोपी नाबालिग है. नाबालिग आरोपी भी पलक झपकते ही चोरी की वारदात को अंजाम दे देता था. पुलिस ने उससे जब पूछताछ की तो उसने बताया कि आरोपियों के संपर्क में कई ऐसे बदमाश थे जो चोरी की वाहन को तत्काल उठा लेते थे. इस मामले में पुलिस सीहोर, आष्टा, इंदौर  देवास, उज्जैन आदि आसपास के जिलों में भी चोरी की वारदातों के बारे में डाटा एकत्रित कर रही है. वाहनों के चेचिस और इंजन नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है. देवास एसपी डॉ शिवदयाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को 10,000 रुपये का इनाम दिया गया है. 

मोटरसाइकिल की कीमत के अनुसार करते थे सौदा
जब ग्रामीण इलाकों से चोरों के पास किसी खास मोटरसाइकिल की डिमांड आती थी तो वे सबसे पहले उसकी कीमत के अनुसार सौदा करते थे. इसके बाद वाहन को चोरी कर उस व्यक्ति को सौंप देते थे. जिस ने उनसे डिमांड की थी. देवास एसपी डॉ शिवदयाल सिंह ने इस बार चोरों के साथ-साथ चोरी का माल खरीदने वाले लोगों को भी आरोपी बनाकर उन पर भी शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं. एसपी डॉ शिव दयाल सिंह ने बताया कि इस गिरोह में अभी कुछ और लोगों की तलाश है. उनके पकड़े जाने पर और भी खुलासे होंगे. बताया जाता है कि मोटरसाइकिल का सौदा पांच से 15,000 रुपये कीमत वसूल कर किया जाता था.

Jabalpur News: जबलपुर में भू-माफिया के अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, खाली कराई पांच करोड़ की सरकारी जमीन

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget