एक्सप्लोरर

MP News: रायसेन जिला अस्पताल में की गई मॉकड्रिल, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कोरोना ने निपटने के लिए कैसी है तैयारी

Coronavirus Mock Drill: पूरे देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी प्रदेशों को अपने अस्पतालों में मॉकड्रिल करने का निर्देश दिया है.

Raisen News: रायसेन के सांची मार्ग पर स्थित जिला अस्पताल (Raisen District Hospital) में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी (Prabhuram Chowdhary) की मौजूदगी में कोरोना (Coronavirus) के मरीजों के उपचार को लेकर मॉक ड्रिल की गई. इस मॉकड्रिल (Mock Drill) में कोरोना पॉजिटिव मरीज को एम्बुलेंस के माध्यम से लाने व उसका अस्पताल में उपचार प्रारंभ किए जाने तक को लेकर पूरी जांच की गई. इसके अलावा रायसेन जिला अस्पताल में मौजूद संसाधानों की कार्य करने की क्षमता को भी परखा गया एवं ऑक्सीजन सप्लाई व्यवस्था, दवाईयां, वेंटीलेटर सहित अन्य स्वास्थ्य संसाधनों की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई. इस अवसर पर रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे, सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री, सिविल सर्जन डॉ. एके शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे.

कोरोना से निपटने की तैयारियों को लेकर क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि देश के अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है जिसकी वजह से एतियात के तौर पर प्रदेश के समस्त अस्पतालों में मॉक ड्रिल की गई. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना से निपटने के लिए सभी आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता एवं ऑक्सीजन के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं जहां जो भी कमी होगी उसे समय पर पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वैसे अभी प्रदेश में संक्रमण दर बहुत कम है लेकिन सुरक्षा के लिहाज से मॉक ड्रिल की गई है. फिलहाल मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 174 है, आज कोरोना के 17 नए मरीज सामने आये हैं. फिलहाल हमें कोरोना से घबराने की नहीं सावधान रहने को जरूरत है.

देश के सभी अस्पतालों में की जा रही मॉकड्रिल

बता दें कि कोरोना के मामले पूरे देश में एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहे हैं.  ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी प्रदेशों को अपने सभी अस्पतालों में कोरोना की तैयारियों का जायजा लेने और मॉकड्रिल करने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें:

MP Politics: कमलनाथ को जिताने के लिए कांग्रेस ने बनाया खास प्लान, 'भारत जोड़ो' की तर्ज पर 12 दिन की पदयात्रा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget