एक्सप्लोरर

MP Corona Update: मध्य प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर CM शिवराज का दावा, बोले-'स्थिति कंट्रोल में, फिर भी अलर्ट है सरकार'

Coronavirus: एक दिन पहले मॉक ड्रिल के दौरान भोपाल के हमीदिया अस्पताल में कोरोना मरीज को भर्ती कराया गया. एंबुलेंस से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पीपीई किट पहनकर मरीज को लेकर आए.

MP Coronavirus Update: मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी धीरे-धीरे पैर पसार रही है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने दावा किया है कि स्थिति कंट्रोल में है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में दो दिवसीय मॉक ड्रिल किया जा रहा है. चिंता की बात नहीं है, सरकार सावधान है. प्रदेश में सभी ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में हैं. मॉक ड्रिल कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है. एक दिन पहले राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में मॉक ड्रिल की गई.

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में मॉक ड्रिल

इस दौरान उच्च शिक्षा और चिकित्सा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग मौजूद रहे. मॉक ड्रिल के दौरान हमीदिया अस्पताल में कोरोना मरीज को भर्ती कराया गया. एंबुलेंस से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पीपीई किट पहनकर मरीज को लेकर आए. हमीदिया अस्पताल में एंबुलेंस के आते ही अस्पताल का अमला अलर्ट मोड पर आ गया. आनन फानन कोरोना के मरीज को इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया. स्वास्थ्य मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मरीज के स्वास्थ्य संबंध में डॉक्टरों से जानकारी भी ली.

कोरोना संक्रमित जिलों की संख्या 12 से 10

कुछ दिन पहले तक 12 जिलों में कोरोना के मरीज सामने आए थे, फिलहाल 10 जिलों में कोरोना के मरीज हैं. भोपाल में 69, इंदौर में 46, जबलपुर में 19, नर्मदापुरम में 11, सतना में 2, उज्जैन में 3, ग्वालियर में 4, रायसेन 2, खंडवा 1 और दतिया में एक मरीज कोरोना पॉजीटिव है. सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं. कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज राजधानी भोपाल में हैं. भोपाल में तीन दिन पहले तक 113 कोरोना के पॉजिटिव मरीज थे. 59 मरीजों के उबरने के बाद अब संख्या घटकर 69 हो गई है. दूसरे नंबर पर इंदौर में 46 कोरोना के मरीज हैं. 

Ujjain Jail GPF Scam: इंदौर सेंट्रल जेल में 50 हजार नकदी के साथ पकड़ी गईं उषा राज, GPF गबन कांड से जुड़ा है मामला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लव जिहाद के बाद अब फ्रेंड जिहाद...', सूर्या हत्याकांड पर धीरेंद्र शास्त्री का बयान
'लव जिहाद के बाद अब फ्रेंड जिहाद...', सूर्या हत्याकांड पर धीरेंद्र शास्त्री का बयान
Gwalior News: लूट नहीं रची गई थी बड़ी साजिश, ग्वालियर में 50 लाख के जेवर हड़पने के लिए भाई-बहू ने खेला खेल
लूट नहीं रची गई थी बड़ी साजिश, ग्वालियर में 50 लाख के जेवर हड़पने के लिए भाई-बहू ने खेला खेल
MP News: दिग्विजय सिंह ने 3 भाषा नीति पर PM मोदी को लिखा पत्र, नई व्यवस्था लागू करने पर जताई चिंता
दिग्विजय सिंह ने 3 भाषा नीति पर PM मोदी को लिखा पत्र, नई व्यवस्था लागू करने पर जताई चिंता
शिवपुरी: एकतरफा प्यार में हैवान बना युवक, नाबालिग पर कुल्हाड़ी से किया वार, फंदे से लटकाया, छत से फेंका
शिवपुरी: एकतरफा प्यार में हैवान बना युवक, नाबालिग पर कुल्हाड़ी से किया वार, फंदे से लटकाया, छत से फेंका

वीडियोज

बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking
Mumbai Music Concert Case: कॉन्सर्ट वाली जगह की तस्वीरें देख आपको लग जाएगा झटका | Goregaon
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले 18 वर्षीय छात्र सार्थक की LoP राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले छात्र सार्थक की राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप, 'मुन्नाभाई MBBS' में कर चुकीं काम
कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
Embed widget