एक्सप्लोरर

MP Corona Cases: मध्य प्रदेश को जल्द मिलेगी कोरोना से आजादी, तेजी से घट रहा मरीजों का ग्राफ, इन जिलों में एक भी केस नहीं

MP: कुछ दिल पहले प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या 1700 के पार चली गई थी जो अब घटकर 900 रह गई है, इसके अलावा पॉजिटिविटी रेट भी 3.2% से घटकर अब 2.3% रह गया है.

MP Covid Update: मध्य प्रदेश में जिस प्रकार कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है, उससे ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले कुछ समय में एमपी को एक बार फिर कोरोना से आजादी मिल जाएगी. फिलहाल कोरोना के सक्रिय मरीजों का ग्राफ तेजी से  नीचे आ रहा है. इसके अलावा पॉजिटिविटी रेट में भी कमी देखी गई है. 

900 से नीचे आई सक्रिय मरीजों की संख्या
मध्यप्रदेश में कुछ दिनों पहले तक सक्रिय पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1700 से ऊपर निकल गई थी, जोकि धीरे-धीरे अब 900 से नीचे आ गई है. ऐसे ही चलता रहा तो आने वाले कुछ दिनों में मध्यप्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या काफी कम हो जाएगी. एमपी में 31 जुलाई को कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1522 के आसपास थी. वहीं अब 15 अगस्त को सक्रिय मरीजों की संख्या 899 पर आ गई है. मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में भी पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ नीचे आया है. 

पॉजिटिविटी रेट में भी हुआ काफी सुधार
इंदौर में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या महज 262 के आसपास रह गई है. इसके अलावा भोपाल में सक्रिय मरीजों की संख्या 240 है. जबलपुर में भी पॉजिटिव मरीजों की संख्या 71 रह गई है. सक्रिय मरीजों की संख्या के साथ-साथ पॉजिटिविटी रेट में भी कमी आई है. हाल ही में लिए गए  5566 मरीजों के सैंपल में पॉजीटिव मरीजों की  संख्या 129 पाई गई है. राज्य में कोरोना का पॉजिटिविटी रेज जो पूर्व में 3.2% तक पहुंच गया था वह अब 2.3% पर आ गया है.

इन जिलों में नहीं एक भी कोरोना मरीज

मध्य प्रदेश के आगर मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, अशोकनगर, रीवा, पन्ना, नीमच, उमरिया, सिंगरौली, सीधी, शिवपुरी, सतना, सिवनी, शहडोल, शाजापुर, झाबुआ, धार, देवास, दमोह, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर जिले ऐसे हैं जहां एक भी सक्रिय मरीज मौजूद नहीं है. इसके अलावा एक दर्जन से ज्यादा जिले ऐसे हैं, जहां पर सक्रिय मरीजों की संख्या काफी कम है. इन जिलों में भी तेजी से सुधार हो रहा है. 

वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी धीमी
मध्य प्रदेश में पिछले दिनों वैक्सीनेशन को लेकर अमृत महोत्सव चलाया गया था. इसके तहत बड़ी संख्या में लोगों को टीके लगाए गए. इसी का परिणाम है कि मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार तेजी से घट रही है. हालांकि वैक्सीनेशन की रफ्तार में भी काफी कमी देखने को मिल रही है. प्रदेश में 14 अगस्त को महज 717 टीके लगाए गए. इनमें सबसे ज्यादा 320 टीके मुरैना में लगाए गए. इसके अलावा भोपाल में आठ, छतरपुर में एक, धार में 164, ग्वालियर में 5, गुना में 9, इंदौर में 9, टीकमगढ़ में 38, सिंगरौली में 29, शिवपुर में 56, शाजापुर में एक, रीवा में 20, नीमच में 59 लोगों को टीके लगाए गए जबकि शेष सभी जिलों में एक भी व्यक्ति का टीकाकरण नहीं हुआ. 

यह भी पढ़ें:

Singrauli News: पड़ोसी ने रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, पीडिता को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Independence Day 2022: तिरंगा फहराने के बाद एमपी CM शिवराज का बड़ा ऐलान, 1 साल के अंदर होंगी एक लाख सरकारी भर्तियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget