एक्सप्लोरर

MP News: आज से सरकारी अस्पतालों में इलाज की गारंटी नहीं, एमपी के 16 हजार डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

MP Doctors Protest: संविदा डॉक्टरों ने आंदोलन की शुरुआत एक मई से की है. आंदोलन के पहले दिन एक मई को डॉक्टरों ने काटी बांधकर मरीजों का इलाज किया था, जबकि दो मई को डॉक्टरों ने दो घंटे तक काम नहीं किया.

MP Health Workers Protest: मध्य प्रदेश के मरीजों को बुधवार से सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज मिलना संभव नहीं हो सकेगा. एमपी के 16 हजार से ज्यादा संविदा स्वास्थ्यकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्यकर्मी आंदोलरत हैं. हड़ताल के पहले दिन एक मई को डॉक्टरों ने जहां काली पट्टी बांधकर मरीजों का इलाज किया था तो वहीं दो मई को संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभूराम चौधरी के बंगले का घेराव कर दिया था, जबकि आज से संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत हो गई है.

बता दें, अपनी तीन सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर प्रदेश के 16 हजार डॉक्टरों ने आंदोलन की शुरुआत की है. मध्य प्रदेश शासकीय स्वशासी चिकित्सक महासंघ के संयोजक डॉ. राकेश मालीवीय के अनुसार प्रदेश के 16 हजार डॉक्टर उनके साथ हैं. उनके इस आंदोलन में चिकित्सा शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और भोपाल गैस त्रासदी राहत और पुनर्वास विभाग के डॉक्टर सहयोग कर रहे हैं. डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से सरकारी अस्पतालों में मरीज इलाज के लिए परेशान हो रहे हैं. मरीजों को पर्याप्त इलाज मुहैया नहीं हो पा रहा है. हालांकि सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में निजी मेडिकल कॉलेजों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं. 

एक मई से शुरू हुआ आंदोलन
बता दें संविदा डॉक्टरों ने अपने आंदोलन की शुरुआत एक मई से की है. आंदोलन के पहले दिन एक मई को डॉक्टरों ने काटी बांधकर मरीजों का इलाज किया था, जबकि दो मई को डॉक्टरों ने दो घंटे तक काम नहीं किया, वहीं शाम को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभूराम चौधरी के बंगले का घेराव किया था. जबकि आज से डॉक्टरों ने इलाज बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. 

बैठक में नहीं निकला था हल
प्रदेश के चिकित्सीय महासंघ के मुख्य संयोजक डॉ. राकेश मालवीय के अनुसार अनिश्चितकालीन हड़ताल से पूर्व बीती शाम को ही प्रदेश के उच्च चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग के साथ बैठक हुई, लेकिन यह बैठक में भी बेनतीजा ही साबित हुई. बता दें अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चिकित्सक महासंघ द्वारा फरवरी महीने में भी हड़ताल की थी. हालांकि, उनकी यह हड़ताल पहले ही दिन समाप्त हो गई थी. हड़ताल के बाद चिकित्सक महासंघ के पदाधिकारियों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान व उच्च शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त कर दी थी, लेकिन अब एक बार फिर चिकित्सक महासंघ ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था.

यह भी पढ़ें: MP News: एमपी के विश्वविद्यालयों में टीचर्स के 75 फीसदी पद खाली, हाई कोर्ट का सरकार से सवाल- क्यों न PSC से भरवा दें पद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
'ऐसी टिप्पणी न करें' दतिया में हारी BJP, अब नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी पर किया बड़ा दावा
'ऐसी टिप्पणी न करें' दतिया में हारी BJP, अब नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी पर किया बड़ा दावा
मीनाक्षी नटराजन केस: HC ने एमपी के तीनों राज्यसभा सांसदों को भेजा नोटिस
मीनाक्षी नटराजन केस: HC ने एमपी के तीनों राज्यसभा सांसदों को भेजा नोटिस

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget