एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश में फरार कांग्रेस विधायक को लूट के मामले में जेल भेजा, देखिए पूरा मामला

Congress MLA Manoj Chawla: कांग्रेस विधायक मनोज चावला 10 नवंबर 2022 से फरार चल रहे थे. जमानत की अपील जिला सत्र न्यायालय के बाद हाई कोर्ट से भी निरस्त हो गई.

Manoj Chawla Surrenders: मध्य प्रदेश में लूट के मामले में फरार चल रहे कांग्रेस विधायक मनोज चावला (Manoj Chawla) ने खुद को कोर्ट के सामने पेश कर दिया. इसके बाद अदालत ने कांग्रेस विधायक को जेल भेज दिया है. बता दें, कांग्रेस विधायक मनोज चावला पर सरकारी खाद लूटने का आरोप है. विधायक 10 नवंबर से लगातार फरार चल रहे थे. 

सरकारी गोदाम पर धावा बोला था
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के आलोट तहसील में खाद की समस्या को लेकर किसानों द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा था. इसी बीच 10 नवंबर को विधायक मनोज चावला, कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन और उनके साथियों ने सरकारी गोदाम पर धावा बोल दिया. इस दौरान हजारों रुपए कीमत की खाद को लूट लिया गया. 

इस मामले की जानकारी जब प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को लगी तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी किए. आलोट थाने में सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने, लूटपाट करने और जान से मारने की धमकी देने का विधायक और उनके समर्थकों पर मुकदमा दर्ज हो गया.

हाई कोर्ट ने जमानत याचिका की थी निरस्त
10 नवंबर से ही विधायक फरार चल रहे थे. उनके द्वारा न्यायालय में जमानत की अपील लगाई गई. जिला सत्र न्यायालय रतलाम से अपील निरस्त होने के बाद पूरा मामला हाईकोर्ट पहुंचा. 5 जनवरी को हाई कोर्ट से भी जमानत याचिका निरस्त हो गई. रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि विधायक मनोज चावला ने सोमवार को रतलाम न्यायालय में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उन्हें इंदौर की जनप्रतिनिधि कोर्ट में पेश किया गया. जहां से विधायक को जेल भेज दिया गया.

विधायक के साथी की भी नहीं हुई जमानत
आलोट पुलिस के मुताबिक, विधायक के साथ सहअभियुक्त योगेंद्र सिंह जादौन को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. आरोपी अभी जेल की हवा खा रहा है. दूसरी तरफ हाई कोर्ट इंदौर से भी विधायक की जमानत निरस्त हो गई, जिसके बाद उनके पास सरेंडर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था. विधायक को फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. विधायक मनोज चावला इसी अपराध के चलते भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल नहीं हो पाए थे. 

यह भी पढ़ें: MP News: CM शिवराज के गृह जिले में आखिर क्या देख नाराज हुईं BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर? सामने आया वीडियो

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget