एक्सप्लोरर

कन्हैया मित्तल के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर जयवर्धन सिंह बोले- 'रामभक्त पार्टी के...'

Kanhiya Mittal News: भजन गायक कन्हैया मित्तल के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं. कहा जा रहा है कि बीजेपी से टिकट न मिलने की वजह से कन्हैया मित्तल कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं.

Kanhiya Mittal: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 सितंबर को वोटिंग होनी है, उससे पहले सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुटे हैं. दूसरी तरफ नेताओं का दल-बदल का सिलसिला भी जारी है. इसी बीच रविवार को खबर आई कि बीजेपी के कार्यक्रमों में अक्सर नजर आने वाले भजन गायक कन्हैया मित्तल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. इसको लेकर कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि कन्हैया मित्तल अच्छे सिंगर हैं. इंडिया गठबंधन ने अयोध्या में भी जीत भी दर्ज की है, इसलिए अच्छा है कि ज्यादा से ज्यादा रामभक्त पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं.

बता दें कि कन्हैया मित्तल वहीं गायक हैं, जिनका गाना 'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे' यूपी के चुनाव में बीजेपी के प्रचार में खूब बजा था. इसके बाद उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी. इसके बाद कन्हैया मित्तल बीजेपी के कार्यक्रमों में भी खूब नजर आए थे.

कांग्रेस में शामिल होने पर क्या बोले कन्हैया मित्तल?
कांग्रेस में जाने की खबरों के बीच कन्हैया मित्तल ने एक्स पर एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें वे कह रहे है, "हो सकता है मैं कांग्रेस ज्वाइन करूं. क्योंकि मुझे लगता है कि सनातन की बात करने वाला एक ही दल न हो, हर दल से सनातन की बात हो. हर किसी की मदद करने के लिए हर दल से बात हो. इसलिए मन में इच्छा हुई कि हम कांग्रेस ज्वाइन करें."

कन्हैया मित्तल ने आगे कहा, "बीजेपी से मेरा कोई मतभेद या मनभेद नहीं है, कुछ लोग कह रहे हैं कि पंचकूला से टिकट नहीं मिला इसलिए कांग्रेस ज्वाइन कर रहा हूं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. टिकट अगर चाहिए होती तो मैं कुछ लोगों से बात करता और ले आता, इसमें कोई बड़ी बात नहीं. मेरी सबसे मित्रता है, लेकिन मैंने कभी नहीं कहा कि बीजेपी को वोट दो. मैंने यहीं कहा कि जो राम मंदिर के लिए काम करें सनातन के लिए काम करें उसका साथ दो. उसके लिए आप अपनी तपस्या सड़क पर भी कर सकते हैं तो हिमालय पर भी कर सकते हैं."

यह भी पढ़ें: MP Ladli Bahna Yojana: 'लाड़ली बहनों' के खाते में आज आएंगे 1200 रुपये, CM मोहन यादव जारी करेंगे 16वीं किस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget