एक्सप्लोरर

MP Ladli Bahna Yojana: 'लाड़ली बहनों' के खाते में आज आएंगे 1200 रुपये, CM मोहन यादव जारी करेंगे 16वीं किस्त

CM Ladli Bahna Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की 16वीं किस्त सोमवार को सागर से जारी करेंगे. जानिए लाडली बहना योजना में कितना लाभ मिलता है.

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज सोमवार (9 सितंबर) को सागर जिले के बीना से सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहनों के खाते में 16वीं ट्रांसफर करेंगे. इसे लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रदेश की बीजेपी सरकार लाड़ली बहन योजना के माध्यम से उनके खाते में हर महीने 1,250 रुपये भेजती है.

वहीं इससे पहले एक हजार प्रति माह महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया जाता था. अब इस राशि को बढ़ाते हुए 1,250 रुपये कर दिया गया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव सागर जिले के बीना स्थित कृषि उपज मंडी से आज एक कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहना योजना की राशि को ट्रांसफर करेंगे. लाड़ली बहनाओं के खाते में 1,574 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी, जबकि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अधिकारियों को 332.43 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी.

सीएम ने क्या कहा?
सीएम मोहन यादव कहा, "आज लाड़ली बहना योजना के तहत सावन के महीने के बाद हमारी बहनों को दूसरी सौगात दी जाएगी. प्रधानमंत्री की मंशा के मुताबिक मैं महिलाओं की बेहतरी के लिए जितना हो सकेगा, करूंगा. मुझे उम्मीद है कि इस पैसे से वह अपने जीवन में बेहतरी के कई उदाहरण पेश करेंगी."

मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं ऐसी कई बहनों को जानता हूं जिन्होंने इस राशि से सिलाई मशीन खरीदी हैं, कुछ ने अपना स्वतंत्र व्यवसाय शुरू किया है और उनकी आय में बढ़ोतरी हुई है. आज समय है कि हम उनके बच्चों और परिवार की बेहतरी के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, करें. मैं यह राशि बीना से जमा करूंगा. आइए हम सब मिलकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के साथ चलें."

लाड़ली बहना योजना को लेकर राजनीति जारी
लाड़ली बहना योजना को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जमकर राजनीति चल रही है. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में इस योजना को शुरू किया गया था, उस समय यह भी दावा किया गया था कि महिलाओं को मिलने वाली यह राशि आने वाले समय में बढ़कर तीन हजार प्रति माह तक पहुंचाई जा सकती है. हालांकि, इस संबंध में कोई समय सीमा तय नहीं की गई थी. 

कांग्रेस आज भी इस योजना के तहत तीन हजार रुपये की मांग कर रही है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी कई बार मोहन यादव सरकार से तीन हजार रुपये महिलाओं के खाते में डालकर वादा पूरा करने की बात उठाई है. 

क्या है लाड़ली बहना योजना?
28 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए राज्य में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने राज्य सरकार द्वारा 1000 रुपये दिये जाते थे. लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के दिन इसमें 250 रुपये बढ़ा दिए. जिससे अब इस योजना में लाभ लेने वाली महिलाओं को 1250 रुपये प्रति महीने दिए जाते हैं. आंकड़ों के अनुसार करीब 4 लाख 77 हजार महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलता है. 

ये भी पढ़ें- सिंगरौली में सरकारी एंबुलेंस ड्राइवर ने मरीज से मांगे पैसे, नहीं देने पर गंभीर हालत में सड़क पर उतारा, Video Viral

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
दतिया उपचुनाव: पुलिस का बड़ा एक्शन, चेकिंग में 2 वाहनों से 36 लाख रुपये कैश जब्त
दतिया उपचुनाव: पुलिस का बड़ा एक्शन, चेकिंग में 2 वाहनों से 36 लाख रुपये कैश जब्त
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget