एक्सप्लोरर

MP धान घोटाला मामले में कांग्रेस का BJP पर हमला, जीतू पटवारी ने की CBI जांच की मांग

MP News: जीतू पटवारी ने एमपी सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि धान घोटाला मामले में CBI जांच हो.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में धान उपार्जन का बड़ा घोटाला सामने आया है. आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (Eow) की छापामार कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपये की हेरा फेरी के सबूत मिले हैं. इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों पर निशाना साधते हुए सीबीआई जांच की मांग की है. 

मध्य प्रदेश में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने 25 टीम के साथ एक साथ कई जिलों में छापामार कार्रवाई करते हुए धान उपार्जन के घोटाले का पर्दाफाश किया है. इस दौरान जबलपुर, सागर, रीवा, ग्वालियर, भोपाल की टीम एमपी के जबलपुर, बालाघाट, डिंडोरी, रीवा, सतना, मेहर, ग्वालियर, नर्मदा पुरम, नरसिंहपुर, शिवपुरी, पन्ना आदि जिले में वेयरहाउस पर छापामार कार्रवाई करते हुए धन उपार्जन में गड़बड़ी की एफआईआर दर्ज की है.

अधिकारियों ने सतना के वेयरहाउस में धान की जगह भूसा (फसलों का कचरा) निकाला. एक अनुमान के मुताबिक, 20 हजार क्विंटल धान की खरीदी में हेरा फेरी की बात सामने आ रही है. इस पूरे माल की कीमत पांच करोड़ के आसपास आंकी जा रही है. वहीं पूरे मामले में 22 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है.  

जीतू पटवारी ने की CBI जांच की मांग
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, "उनके कार्यकाल में ही नर्सिंग घोटाला, परिवहन घोटाला सहित पूर्व में कई घोटाला हो चुके हैं. अब एक बार फिर बड़ा घोटाला सामने आया है. सरकार को इस मामले में सीबीआई से जांच करवाना चाहिए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके." 

'प्रदेश सरकार एक भी घोटालेबाज को नहीं छोड़ेगी'
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी की मोहन यादव सरकार एक-एक घोटालेबाज को सलाखों के पीछे पहुंचाएगी. मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही वेयरहाउस की जांच हुई है. सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है.

कांग्रेस केवल झूठी बयान बाजी पर ही संगठन चलाना चाहती है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के आरोप बेबुनियाद है. सरकार को यदि आवश्यकता होगी तो सीबीआई जांच से भी पीछे नहीं हटेगी. 

ये भी पढ़ें - महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं सीहोर की संगीता मालवीय, 6 हजार से खड़ी की कंपनी, टर्नओवर 5 करोड़

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget