एक्सप्लोरर

Ujjain: कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा में हादसा, विधायक दिनेश जैन ट्रैक्टर से गिरकर घायल

MP Congress Protest: उज्जैन में भी किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस सड़क पर उतरी. कांग्रेस के आह्वान पर किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे. प्रदर्शनकारियों ने सोयाबीन का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग की.

MP Congress Protest: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर उज्जैन में भी किसान न्याय यात्रा निकली. समर्थन मूल्य की मांग पर कांग्रेस आक्रामक है. किसान न्याय यात्रा में विधायक, पूर्व विधायक सहित दिग्गज नेता शामिल हुए.

कांग्रेस ने प्रदर्शन में किसानों से ट्रैक्टर लेकर पहुंचने की अपील की थी. प्रदर्शन के दौरान महिदपुर विधायक दिनेश जैन ट्रैक्टर से गिरकर जख्मी हो गए. हादसे की वजह से प्रदर्शन में थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी बन गयी. प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस विधायक को अस्पताल पहुंचाया.

बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक को मामूली चोट आयी है. कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा कृषि उपज मंडी से शुरू हुई. टैक्टर के साथ न्याय यात्रा में निकले किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि फसल का वाजिब दाम नहीं मिलने से किसान परेशान हैं. फसल की लागत भी निकलना मुश्किल हो रहा है. सरकार को किसानों की चिंताओं पर विचार करना चाहिए.


Ujjain: कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा में हादसा, विधायक दिनेश जैन ट्रैक्टर से गिरकर घायल

उज्जैन में भी कांग्रेस ने निकाली किसान न्याय यात्रा

कांग्रेस नेताओं ने मोहन यादव सरकार को किसान विरोधी बताया. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यकाल में किसानों से किये गये वादे को याद दिलाया. पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी किसान न्याय यात्रा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि किसानों का ट्रैक्टर अब पीछे नहीं हटने वाला है. सरकार को किसानों की जायज मांगे माननी होंगी. किसान न्याय यात्रा को गैर राजनीतिक दल का भी समर्थन मिल रहा है. 

उन्होंने कहा कि किसानों को सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6 हजार रुपये दिया जाना चाहिए. अभी वर्तमान में सरकार ने सोयाबीन का समर्थन मूल्य 4892 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है. किसान रामेश्वर ने बताया कि 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल सोयाबीन की मांग बिल्कुल जायज है. प्रदर्शन में हंगामे की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने भी प्रयाप्त व्यवस्था की थी. 

ये भी पढ़ें-

MP: इंदौर शहर में प्रशासन ने कांग्रेस के किसान न्याय यात्रा को घुसने से रोका, कलेक्टर ने बताई ये वजह

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
सब्जी मंडी बनी डांस फ्लोर! 'छम्मक छल्लो' गाने पर हसीना ने लगाए कातिल ठुमके
Embed widget