एक्सप्लोरर

राहुल गांधी पर BJP नेता के बयान की जीतू पटवारी ने की निंदा, कहा- 'तानाशाही के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी'

Jitu Patwari Raipur Visit: रायपुर पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राहुल गांधी पर बीजेपी नेता के बयान की निंदा की. उन्होंने कहा कि तानाशाही के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी.

MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी नेता की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा महात्मा गांधी की है. कांग्रेस तानाशाही के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी. कांग्रेस नेता बुधवार को रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

पटवारी ने कहा, ''कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जिस तरह से बीजेपी नेता बयान दे रहे हैं, उससे करोड़ों रुपये खर्च करके सोशल मीडिया के जरिए उनकी छवि खराब करने की साजिश का पर्दाफाश हो गया है.''

उन्होंने कहा, ''पीएम मोदी का एक विधायक कहता है ‘दादी जैसा हाल कर देंगे’, दूसरा उन्हें सबसे बड़ा आतंकवादी कहता है." पटवारी ने कहा कि पूरा देश देख रहा है.

राहुल गांधी पर बीजेपी नेताओं के बयान का मामला

उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि कांग्रेस कार्यकर्ता, समान विचारधारा वाले लोग ऐसी ताकतों और विनाशकारी मानसिकता के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे. मैं पीएम मोदी, बीजेपी की विचारधारा की निंदा करता हूं.'' जीतू पटवारी ने सवाल किया कि शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद बयानवीर नेताओं के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है. उन्होंने छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी बीजेपी की भी आलोचना की. कहा कि पिछले साल के विधानसभा चुनावों से पहले किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है.

रायपुर पहुंचे जीतू पटवारी ने सरकार पर किया वार

एयरपोर्ट से निकलकर पटवारी ने रायपुर केंद्रीय जेल में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात की. यादव को 10 जून को बलौदाबाजार हिंसा के सिलसिले में पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था. बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बदले की राजनीति और तानाशाही की कहानी शुरू हो गई है. उन्होंने कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी को सबूत बताया.

उन्होंने आरोप लगाया कि बलौदाबाजार हिंसा में शामिल लोग खुलेआम घूम रहे हैं. राज्य सरकार ने विफलता को छिपाने के लिए यादव पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला आखिरकार साबित करेगा कि सरकार खुद आगजनी के लिए दोषी थी. छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी पटवारी के साथ यादव से मिलने गये. 

ये भी पढ़ें-

'मोदी सरकार को क्रेडिट न मिल जाए इसलिए कांग्रेस...', वन नेशन वन इलेक्शन पर बोले मंत्री विश्वास कैलाश सारंग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Updates: महाराष्ट्र में लू का रेड अलर्ट, एक हफ्ते तक बुरा तपेगा राजस्थान, भीषण गर्मी के लिए एडवाइजरी जारी
Weather: महाराष्ट्र में लू का रेड अलर्ट, एक हफ्ते तक बुरा तपेगा राजस्थान, भीषण गर्मी के लिए एडवाइजरी जारी
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर और पद्मश्री बशीर बद्र का भोपाल में निधन, 91 की उम्र में ली अंतिम सांस 
मशहूर शायर और पद्मश्री बशीर बद्र का भोपाल में निधन, 91 की उम्र में ली अंतिम सांस 
ट्विशा शर्मा केस: आज गिरफ्तार हो सकती हैं गिरिबाला सिंह, बहू का चरित्र खराब करने, सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप
ट्विशा शर्मा केस: आज गिरफ्तार हो सकती हैं गिरिबाला सिंह, बहू का चरित्र खराब करने, सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप

वीडियोज

Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़
Breaking | Attack on Lebanon: ईरान को फिर निशाना बना रहें Trump | Strait Of Hormuz
NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की छाती चौड़ी करने वाली कौन हैं मेजर अभिलाषा? जिन्हें UN देगा सम्मान, शहीदों को करेगा नमन
भारत की छाती चौड़ी करने वाली कौन हैं मेजर अभिलाषा? जिन्हें UN देगा सम्मान, शहीदों को करेगा नमन
महाराष्ट्र में जहरीली शराब ने कई लोगों को बनाया शिकार, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में 13 की मौत
महाराष्ट्र में जहरीली शराब ने कई लोगों को बनाया शिकार, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में 13 की मौत
IMD Heavy Rain Alert: 3 दिन तक 15 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी! IMD का अलर्ट, दिल्ली, यूपी से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?
3 दिन तक 15 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी! IMD का अलर्ट, दिल्ली, यूपी से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?
IPL ऑक्शन में आया वैभव सूर्यवंशी का नाम तो कितने में बिकेंगे? पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
IPL ऑक्शन में आया वैभव सूर्यवंशी का नाम तो कितने में बिकेंगे? पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
Chand Mera Dil BO Day 7 Worldwide: दुनियाभर में छाई अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल', 7वें दिन कमाई में दिखाई तेजी, वर्ल्डवाइड हुई 25 करोड़ के पार
दुनियाभर में छाई अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल', 7वें दिन वर्ल्डवाइड हुई 25 करोड़ के पार
सिद्धारमैया का इस्तीफा, DK की ताजपोशी, कर्नाटक कांग्रेस में पावर ट्रांसफर पर बीजेपी का निशाना, कहा- हाईएस्ट बिड वाला...
सिद्धारमैया का इस्तीफा, DK की ताजपोशी, पावर ट्रांसफर पर BJP का निशाना, कहा- हाईएस्ट बिड वाला...
Viral Milkman Video: भैंस का नहीं, पैकेट वाला दूध बेच रहा था दूधवाला, वायरल वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा
भैंस का नहीं, पैकेट वाला दूध बेच रहा था दूधवाला, वायरल वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा
US-ईरान के बीच 'महासमझौता' फाइनल! बस ट्रंप के ग्रीन सिग्नल का इंतजार, खुलेगा होर्मुज का रास्ता
US-ईरान के बीच 'महासमझौता' फाइनल! बस ट्रंप के ग्रीन सिग्नल का इंतजार, खुलेगा होर्मुज का रास्ता
Embed widget