एक्सप्लोरर

'सोयाबीन का भाव दो और सदस्यता लो', बीजेपी के अभियान पर दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना

MP Politics: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने सदस्यता अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सबसे पहले अपनी सदस्यता ली है. बीजेपी के अभियान पर सियासत तेज हो गई है.

MP News Today: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान चला रही है. इस अभियान की शुरुआत 3 सितंबर से हुई है. प्रदेश में सबसे पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपनी सदस्यता रिन्यू कराई है. इसके बाद बीजेपी के सदस्यता अभियान को लेकर सियासत तेज हो गई है. 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के किसानों से अपील की है कि वह बीजेपी के सदस्यता अभियान का विरोध करें. उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि इस सदस्यता अभियान का विरोध करें और सरकार से कहें कि पहले सोयाबीन का भाव दो और सदस्यता लो. 

दिग्विजय सिंह की किसानों से अपील  
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "किसान भाईयों भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान चला रही है. इसको मुंह तोड़ जवाब देना है तो इस बार सदस्यता ना लें, अगर आप किसान हो तो इसका विरोध करो, सोयाबीन का भाव दो और सदस्यता लो."

सीएम ने ली पहली सदस्यता
मंगलवार (3 सितंबर) से शुरू हुए अभियान में सबसे पहली सदस्यता मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ली. उन्हें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो लोकसभा सीट सांसद विष्णुदत्त शर्मा के जरिये सदस्यता दिलाई गई. 

इसके बाद सभी मंत्रियों ने मिस्ड काल कर अपनी-अपनी सदस्यता रिन्यु कराई. इस बार सदस्यता अभियान में बीजेपी ने प्रत्येक बूथ पर 200 से ज्यादा सदस्य बनाने का टारगेट रखा है. 

64 हजार बूथों पर चलेगा अभियान
कल से शुरू हुआ भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के 64 हजार से ज्यादा बूथों पर पहुंचकर घर- घर दस्तक देंगे, इस दौरान वह नए सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ेंगे. 

बीजेपी ने अपने सभी पदाधिकारियों को सदस्य बनाने के लिए अलग- अलग टारगेट दिया है. इसमें बीजेपी के विधायक और मंत्रियों को 15-15 हजार नए सदस्य बनाने का टारगेट दिया गया है.  

बीजेपी सदस्यता के लिए ये हैं विकल्प
भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान के लिए चार विकल्प दिए हैं. इनमें पार्टी के जरिये दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल कर या फिर पार्टी के क्यूआर कोड को स्कैन कर सदस्यता ली जा सकती है. इसके अलावा 'नमो ऐप' और बीजेपी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से भी सदस्यता ली जा सकती है. 

सांसद-विधायकों को टारगेट
मध्य प्रदेश में बीजेपी ने अपने सभी पदाधिकारियों को नए सदस्य बनाने के लिए अलग-अलग टारगेट दिया है. मोर्चा- प्रकोष्ठों के अलावा जिला इकाइयों को भी सदस्यता अभियान का लक्ष्य दिया गया है.

बीजेपी सांसदों को 25 हजार, मंत्री और विधायक को 15 हजार, जिलाध्यक्ष, महापौर और जिला पंचायत अध्यक्षों को 10 हजार सदस्य बनाने का टारगेट दिया गया है.

ये भी पढ़ें: इंदौर में डेंगू का कहर! 24 घंटे में 12 लोग डेंगू से संक्रमित, एक बच्चे की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget