एक्सप्लोरर

इंदौर में डेंगू का कहर! 24 घंटे में 12 लोग संक्रमित, एक बच्चे की मौत, जानिए कैसे करें बचाव?

Dengue Cases in Indore: मानसूनी बारिश के बीच इंदौर में जलजमाव जैसी समस्या की वजह से लगातार डेंगू का प्रकोप रहा है. इससे पहले जुलाई और अगस्त में भी डेंगू के कई लोग डेंगू से संक्रमित पाए गए थे.

Indore News Today: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी है. प्रदेश और देश के सबसे साफ सुथरे शहरों में शुमार इंदौर में डेंगू ने तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है. यहां पिछले 24 घंटों में डेंगू के 12 नए मामले सामने आए हैं. इसकी खबर मिलते हैं प्रशासन में हड़कंप मच गया.

इस दौरान इंदौर में डेंगू से एक मरीज की मौत भी हो गई है, जो इस साल डेंगू से हुई पहली मौत है. स्वास्थ्य विभाग ने अब तक कुल 298 डेंगू के मामलों की पुष्टि की है. इस बीमारी के तेजी से फैलने की वजह से प्रशासन के साथ आम लोगों की चिंता बढ़ गई है. 

विशेष तौर पर इंदौर के पालदा क्षेत्र में जहां एक 16 वर्षीय छात्र की डेंगू से मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए त्वरित प्रभाव से सभी जरुरी कदम उठाए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राहत और बचाव कार्यों को तेज कर दिया है.

जुलाई अगस्त में भी दिखा डेंगू का असर
इससे पहले जुलाई और अगस्त में भी डेंगू का कहर इंदौर में देखने को मिला था. इंदौर संभाग में अगस्त माह तक मच्छर जनित बीमारियों डेंगू और मलेरिया के 338 मामले दर्ज किए गए थे. हैरानी वाली बात यह कि इनमें से 251 डेंगू के मामले अकेले इंदौर में पाए गए थे, जो इंदौर संभाग के सभी जिलों में 74 फीसदी है. 

जुलाई माह में भी इंदौर में डेंगू के 90 मामले सामने आए थे. इस दौरान जुलाई में सिर्फ एक दिन में 50 मामले सामने आए थे. जिनमें 91 पुरुष और 69 महिलाएं डेंगू से संक्रमित पाए गए, इसके अलावा 13 बच्चों पर भी डेंगू का प्रकोप देखने को मिला है. स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के प्रभावी रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान के साथ जलजमाव की स्थिति से निपटने पर जोर दिया है.

डेंगू में सावधानी और रोकथाम असरकारक
अधिकतर मच्छर जनित बीमारी पानी में पनपते हैं, जबकि डेंगू के मच्छर साफ पानी में पैदा होते हैं. यह आम तौर से लोगों पर निर्भर करता है कि वे जलभराव को रोकें और बीमारी से बचने के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और मच्छरों के पनपने वाली जगह पर दवाओं का छिड़काव करें.

इंदौर में इस बार मानसून शुरू होने से पहले जिला स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को लेकर एडवाइजरी जारी किया था. इस एडवाइजरी में लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि डेंगू से निपटने के लिए सावधानी सबसे असरकारक उपाय है.

ये भी पढ़ें: 'पानी भरवाती हैं, झाड़ू लगवाती हैं', भोपाल में सरकारी स्कूल की छात्राओं ने जमकर किया हंगामा

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
Indore News: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
पति को कैंसर हुआ तो बिना तलाक महिला ने कर ली दूसरी शादी, अब होगी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
पति को कैंसर हुआ तो बिना तलाक महिला ने कर ली दूसरी शादी, अब होगी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियोज

Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget