एक्सप्लोरर

MP Congress Candidate List 2023: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट पर कमलनाथ की प्रतिक्रिया, बोले-'एमपी में 18 साल के कुशासन का अंत...'

MP Congress 2nd Candidate List: कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सिर्फ विधायक बनने के लिए खड़े नहीं हो रहे हैं, बल्कि मध्य प्रदेश का भविष्य संवारने के लिए चुनाव के मैदान में उतरे हैं.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार देर रात को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की. इस सूची में 88 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है. कांग्रेस की 88 उमीदवारों की सूची जारी होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का बयान भी सामने आया है. कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने 88 प्रत्याशियों दूसरी सूची जारी कर दी है. मैं सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देता हूं.

कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सिर्फ विधायक बनने के लिए खड़े नहीं हो रहे हैं, बल्कि मध्य प्रदेश का भविष्य संवारने के लिए चुनाव के मैदान में उतरे हैं. आइए आज से हम सब प्राणपण से अपने कर्तव्य में जुट जाएं और मध्य प्रदेश से 18 साल के कुशासन का अंत करने के लिए कमर कस लें. मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं." उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 230 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए एक को छोड़कर सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. प्रदेश मे 17 नवंबर को मतदान होगा.

कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने 88 प्रत्याशियों दूसरी सूची जारी कर दी है। मैं सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देता हूं।
कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सिर्फ विधायक बनने के लिए खड़े नहीं हो रहे हैं, बल्कि मध्य प्रदेश का भविष्य संवारने के लिए चुनाव के…

— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 19, 2023

">

 पिछोर में शैलेन्द्र सिंह का टिकट कटा
इससे पहले पार्टी ने 15 अक्टूबर को 144 सीटों के लिए पहली सूची के उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे, लेकिन पार्टी ने दूसरी सूची में तीन सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं. कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में दतिया, गोटेगांव और पिछोर सीट से उमीदवारों को बदला है. दतिया से अवधेश नायक का टिकट काटकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती को टिकट दिया गया है. वो बीजेपी उम्मीदवार और एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. पिछोर में शैलेन्द्र सिंह का टिकट काटा गया है. उनकी जगह अरविंद सिंह लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है.

इसी तरह पार्टी ने गोटेगांव-एससी विधानसभा क्षेत्र से शेखर चौधरी की जगह नर्मदा प्रसाद प्रजापति को मैदान में उतारा है. पार्टी ने दिमनी विधानसभा सीट से रविंदर सिंह तोमर को मैदान में उतारा है. वो केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुकाबला करेंगे. वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ मानी जाने वाली ग्वालियर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने सुनील शर्मा को मैदान में उतारा है. बता दें कि मध्य प्रदेश में 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले महीने 17 नवंबर एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती अन्य चुनावी राज्यों के साथ दिसंबर में होगी.

Watch: सीएम शिवराज ने जब आदिवासी परिवार से सब्जी- रोटी मांगकर खाई, कांग्रेस ने कहा- 'पार्टी में कोई आपका...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget