एक्सप्लोरर

MP Election 2023 : कांग्रेस की नौकरशाहों को चेतावनी, सरकार बनते ही कई अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश की चुनाव के बाद अब सभी की निगाहें 3 दिसंबर को आने चुनाव परिणामों पर टिकी है. प्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी जीत का दावा करते हुए अगली सरकार बनाने का दावा कर रही हैं.

MP Assembly Election 2023 News : यदि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कुछ आईपीएस और आईएएस अफसर से जिलों की कमान वापस ली जा सकती है. कांग्रेस ने खुले रूप से प्रत्याशियों से ऐसे अफसर के नाम मांगे हैं, जो विधानसभा चुनाव के दौरान उनके लिए परेशानी बन रहे थे. 30 नवंबर तक नाम कांग्रेस कमेटी के पास पहुंच जाएंगे. इसके बाद सरकार बनते ही ऐसे अफसर की रवानगी का दावा किया जा रहा है.

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव परिणाम, कई अफसर पर भारी पड़ सकते हैं. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के के मिश्रा के मुताबिक, "प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ऐसे अफसर की सूची बनाई जा रही है, जो पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाते हैं. इनमें कई जिले के कलेक्टर भी शामिल है." उन्होंने कहा कि "कांग्रेस की सरकार बनते ही मुरैना कलेक्टर और एसपी के साथ-साथ ग्वालियर कलेक्टर सहित कई आईएएस-आईपीएस अधिकारी की रवानगी हो जाएगी."के के मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी नीरज वशिष्ठ, मुख्य सचिव इकबाल सिंह सहित कई और अफसरों की लिस्ट बनाई गई है. इस लिस्ट में बालाघाट के कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा का नाम भी जुड़ गया है. 

'सरकार बनते ही 45 दिनों में कार्रवाई' 
कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रवक्ता के के मिश्रा के मुताबिक कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 45 दिनों के भीतर इन अफसर के हटाने की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास प्रत्याशियों और संगठन के माध्यम से 70 फीसदी नाम आ चुके हैं, जबकि कुछ स्थानों से अभी और नाम आना बाकी है. 30 नवंबर तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी प्रत्याशियों से पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने वाले अफसर के नाम मंगवाए हैं. 

बीजेपी ने की इन अफसरों की शिकायत
ऐसा नहीं है कि कांग्रेस के निशाने पर ही सरकारी अफसर हैं बल्कि यदि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है, तब भी कई अफसरों पर गाज गिरने की संभावना है. बीजेपी की मध्य प्रदेश की सत्ता में दोबार वापसी होने पर कई जिलों के कलेक्टरों को हटाया जा सकता है. इनमें छतरपुर, नरसिंहपुर, रतलाम और भिंड के कलेक्टर शामिल हैं. इनकी शिकायत बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से भी की है. ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी भी अपनी सरकार बनने पर इन अफसरों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है.

ये भी पढ़ें:

MP Cabinet Meeting: चुनाव परिणाम से पहले सीएम शिवराज ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, अधिकारियों को भी शामिल रहने के निर्देश

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget