एक्सप्लोरर

MP News: माफियाओं की कमर तोड़ने के मामले में 'मामा' ने सीएम योगी को छोड़ा पीछे! मुक्त कराई 23000 हेक्टेयर जमीन

Bhopal News: माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने में सीएम शिवराज सीएम योगी आदित्यनाथ से आगे निकलते नजर रहे हैं. उन्होंने पिछले साल 23000 हेक्टेयर भूमि माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई है.

MP News: प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड सामने आने के बाद आरोपी अतीक अहमद के गुर्गों के मकान पर बुलडोजर चल रहे हैं. इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तुलना माफियाओं पर लगाम कसने के मामले में भी होने लगी है.  

दरअसल, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की कुछ दिन पहले बीच बाजार हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड के बाद आरोपियों और उनके समर्थकों पर लगातार गाज गिर रही है. योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर लगातार आरोपियों के मकानों को जमींदोज कर रहा है. इसी कार्रवाई को लेकर अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तुलना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगातार हो रही है. 

मुक्त कराई 23000 हेक्टेयर जमीन
माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की बात की जाए तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आगे नजर आ रहे हैं. मध्य प्रदेश में साल 2022 में 23000 हेक्टेयर भूमि माफियाओं के कब्जे से मुक्त मुक्त कराई गई है. जमीन पर सुराज कालोनियों का निर्माण हो रहा है. 

मध्य प्रदेश में भू माफियाओं पर हुई कार्रवाई के प्रमुख मामले

कलखेड़ा गांव में भूमाफिया इसरार खान, प्रताप राजवंश, श्याम सिरोनिया से 100 करोड़ रुपए मूल्य की 40 एकड़ जमीन मुक्त कराई गई.
देवास जिले के बागली थाना क्षेत्र के नब्बू खान से वन विभाग में करोड़ों की जमीन मुक्त कराई.
मंदसौर के सीतामऊ के बदमाश अमजद लाला, रुस्तम के कब्जे से 13 करोड़ मूल्य की 4 हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई. 
गुना के कश्मीरा जाट से 20 बीघा शासकीय जमीन छुड़वाई गई. 
खरगोन के भू माफिया योगेश ठक्कर से 60 करोड़ से अधिक मूल्य की 11 एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त हुई.
जबलपुर के थाना बरेला के आदतन अपराधी अब्दुल रज्जाक से 13 करोड़ मूल्य की जमीन मुक्त कराई गई. इसके अलावा मोड़ा ताल तालाब से 280 करोड़ की 40 हेक्टेयर जमीन भू माफियाओं से मुक्त कराई गई. 
सिंगरौली के जिला बदर भूमाफिया सुरेश चौरसिया से सवा करोड़ की 5 एकड़ भूमि से कब्जा हटाया गया. 
इसके अलावा उज्जैन, इंदौर, देवास, रतलाम, खरगोन सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में 800 से ज्यादा गुंडों के अवैध मकान और प्रतिष्ठान तोड़ दिए गए.

ये भी पढ़ें

Ladli Behna Yojana: शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना के लिए अब नहीं होगी आय प्रमाण पत्र की जरूरत, सिर्फ इन दस्तावेजों से होगा काम

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget