एक्सप्लोरर

Mohan Yadav Visit Ujjain: भगवान महाकाल की शरण में CM मोहन यादव, शपथ के बाद आशीर्वाद लेने पहुंचे उज्जैन

MP News: मध्य प्रदेश को नया सीएम मिल चुका है. मोहन यादव के सिर पर सीएम का ताज सजा है. प्रदेश के नए सीएम शपथ ग्रहण करने के बाद सीधे महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन पहुंचे हैं.

Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) शपथ के बाद सीधे भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन (Ujain) के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री मोहन यादव भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर फिर भोपाल लौटेंगे. यहां अपनी पहली बैठक के जरिए मुख्यमंत्री कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत करेंगे. मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शपथ ली. इसके बाद उन्होंने सबसे पहले भगवान महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए रवाना हो गए.

मुख्यमंत्री मोहन यादव भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर फिर राजधानी भोपाल लौटेंगे और यहां पर मंत्रिमंडल की औपचारिक बैठक लेंगे. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के अलावा दो उपमुख्यमंत्री ने भी आज शपथ ली है. ऐसा माना जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्री पद की शपथ लेते ही सबसे पहले भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने की इच्छा जाहिर की. वे हवाई मार्ग से भोपाल से उज्जैन पहुंचेंगे. इसके बाद 1 घंटे का समय व्यतीत करने के बाद फिर भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे. 

सीएम ने नवाया धार्मिक स्थलों पर शीश

एमपी के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधायक दल की बैठक के पहले भी उज्जैन के सभी धार्मिक स्थलों पर शीश नवाया था. वे महाकालेश्वर मंदिर के अलावा गढकालिका, हरसिद्धि मंदिर भी पहुंचे थे. इसके अलावा उन्होंने मंगलनाथ और मार्कडेश्वर  महादेव पर अभिषेक भी किया था. नए मुख्यमंत्री मोहन यादव विधायक दल की बैठक के पूर्व में तीन दिन तक दिल्ली थे. इसके बाद उन्होंने उज्जैन आकर अपनी धार्मिक यात्रा की. मुख्यमंत्री बनने के बात भी उन्होंने एक बार फिर उज्जैन में मंदिरों के दर्शन की इच्छा जाता दी.

बता दें कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद भी सीएम के नाम को लेकर सस्पेंस लगातार चल रहा था, लेकिन बीजेपी के विधायक दल की बैठक ने 11 दिसंबर को मोहन यादव के नाम पर मुहर लगाई थी. तो वहीं आज यानी बुधवार (13 दिसंबर) को मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में सीएम पद की शपथ ली है. शपथ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए. मोहन यादव सीएम पद की शपथ लेने के बाद उज्जैन के लिए रवाना हो गए. सीएम मोहन यादव महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन के लिए रवाना हुए हैं.   

ये भी पढ़ें: Shivraj Singh Chouhan: मुख्यमंत्री पद जाते ही शिवराज सिंह चौहान ने बदला अपना ट्विटर प्रोफाइल, जानिए अब क्या लिखा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget