एक्सप्लोरर

एमपी में इस साल PPP मॉडल पर खुलेंगे 12 मेडिकल कॉलेज, जानें क्या है मोहन सरकार का प्लान

Medical College In MP: सीएम मोहन यादव ने कहा कि अगले साल तक एमपी में सरकारी मेडिकल कॉलेज की संख्या 25 हो जाएगी, जबकि सरकार इसी साल 12 नए मेडिकल कॉलेज PPP योजना के तहत चालू करने की कोशिश कर रही है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने का लक्ष्य रखा है. इसी के चलते सरकार अलग-अलग रणनीतियों पर काम कर रही है. एक तरफ जहां सरकारी कॉलेज की संख्या बढ़ाई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ निजी कॉलेज पर निवेश करने वाले निवेशकों को भी सुविधा प्रदान कर रही है. इसी कड़ी में प्रदेश में इसी साल 12 मेडिकल कॉलेज पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) योजना के तहत चालू किए जाएंगे.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिवनी में इसी साल 300 करोड़ के नए मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता को पूरा करने के लिए सरकार अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि इस साल मध्य प्रदेश को तीन नए शासकीय मेडिकल कॉलेज मिल रहा है. इनमें नीमच, मंदसौर के मेडिकल कॉलेज शामिल है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल तक मध्य प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेज की संख्या 25 हो जाएगी, जबकि सरकार इसी साल 12 नए मेडिकल कॉलेज पीपीपी योजना के तहत चालू करने की कोशिश कर रही है. इस प्रकार अगले साल एमपी में मेडिकल कॉलेज की संख्या 37 पहुंच जाएगी. इसके अतिरिक्त छह अन्य निजी मेडिकल कॉलेज भी बना रहे हैं. इस संख्या को भी जोड़ दिया जाए तो अगले साल तक 47 मेडिकल कॉलेज मध्य प्रदेश संचालित होते नजर आएंगे, जो कि स्वास्थ्य व्यवस्था और चिकित्सकों की कमी दोनों के लिए ही काफी सुधार की दिशा में आवश्यक होंगे.

क्या होता है पीपीपी योजना आधारित मेडिकल कॉलेज?
मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार ने हाल ही में कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया है, जिसमें मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए अस्पताल की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. दरअसल, मेडिकल कॉलेज खोलने में एक अस्पताल की आवश्यकता होती है. अस्पताल और मेडिकल कॉलेज दोनों का खर्च मिला लिया जाए तो यह निवेश 500 करोड़ के आसपास पहुंच जाता है. इसी वजह से मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए हर निवेशक काफी सोच विचार करने के लिए मजबूर हो जाता है. 

सरकार अब पीपीपी मॉडल अर्थात पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर अपना मन बना चुकी है. इसमें मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए केवल कॉलेज का भवन ही तैयार करना होगा. इसके लिए अस्पताल की आवश्यकता शासकीय चिकित्सालय पूरी करेंगे. मध्य प्रदेश के हर जिले में शासकीय चिकित्सालय है जो कि मेडिकल कॉलेज से अटैच हो जाएंगे, मगर मेडिकल कॉलेज के निवेशक को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करना इस शर्त में शामिल होगा.

ये भी पढ़ें: शिवराज ने पूर्व PM नेहरू-इंदिरा, राजीव गांधी के भाषणों का जिक्र कर गिनाया ऐसा आंकड़ा, PM मोदी का भी लिया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
दतिया: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
Bhopal News: भोपाल कलेक्ट्रेट बना अखाड़ा! बैठक में MLA आरिफ मसूद और पंचायत अध्यक्ष में नोंकझोंक
भोपाल कलेक्ट्रेट बना अखाड़ा! बैठक में MLA आरिफ मसूद और पंचायत अध्यक्ष में नोंकझोंक
Maihar News: मैहर में बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार, गांव में नहीं है मुक्तिधाम
मैहर में बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार, गांव में नहीं है मुक्तिधाम
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget