एक्सप्लोरर

उज्जैन में हिंदू संगठन ने पकड़ी गौवंश से भरी गाड़ी, CM मोहन के आदेश के तहत हो सकती है ये कार्रवाई

Ujjian News: सीएम मोहन यादव के शहर उज्जैन में हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने सोमवार की देर रात अवैध रूप से पशु परिवहन कर रहे वाहन को पकड़ा और दो लोगों को पुलिस के हवाले किया.

Madhya Pradesh News: गोहत्या और गोवंश पर अत्याचार को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने सख्त आदेश जारी कर दिए हैं. मध्य प्रदेश के सभी कलेक्टर को गोवंश पर क्रूरता करते हुए परिवहन करने वाले वाहनों को सीज/राजसात (CONFISCATION) करने का अधिकार भी मिल गया है. कलेक्टर की कार्रवाई से पहले आरोपी कोर्ट से वाहन की सुपुर्दगी भी नहीं ले सकेंगे. यह आदेश जारी होने के बाद अब हिंदूवादी संगठन के नेता भी सक्रिय हो गए हैं. 

सीएम मोहन यादव के शहर उज्जैन में हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने सोमवार (1 जुलाई) की देर रात अवैध रूप से पशु परिवहन कर रहे वाहन को पकड़ा और दो लोगों को पुलिस के हवाले भी कर दिया. विश्व हिंदू परिषद के नेता अंकित चौबे ने बताया कि उज्जैन में नीलगंगा थाने के पास लगने वाले हाट बजार में पिकअप वाहन खड़ा था. इस पिकअप वाहन में अवैध रूप से पशुओं को जबरदस्ती भरा गया था. जब वाहन में बैठे लोगों से बातचीत की गई तो वो गोवंश के बारे में संतोषजनक जवाब भी नहीं दे पाए. 

इस पर शक हुआ कि वो इन गोवंश को अवैध रूप से ले जा रहे थे. इसी आशंका के चलते विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने वाहन को पकड़ लिया और नीलगंगा पुलिस को सूचना दी. नीलगंगा पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है. इस मामले में रघुवीर सिंह भाट निवासी जयसिंहपुरा उज्जैन और लक्की निवासी उदयपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सद्दाम नामक उनका एक साथी मौके से फरार हो गया. सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि नीलगंगा पुलिस जांच कर आगे कार्रवाई कर रही है.

सीएम ने की बैठक
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक लेकर मध्य प्रदेश के सभी कलेक्टर को गोवंश पर क्रूरता करने वाले वाहनों को राजसात करने का अधिकार दे दिया है. यदि इस मामले में कुछ गड़बड़ी मिली तो मध्य प्रदेश में वाहन के राजसात की पहली कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के शहर में हो सकती है. कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि अभी मामला उनके पास नहीं पहुंचा है. जब औपचारिक जानकारी सामने आएगी तब आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: नए कानून के तहत MP की पहली FIR ग्वालियर में, इस शिकायत पर दर्ज हुआ केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget