एक्सप्लोरर

उज्जैन में दो दिन के दौरे पर CM मोहन यादव, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें पूरी डिटेल

Ujjain News: सीएम मोहन यादव दो दिन के उज्जैन दौरे पर हैं. कई विधानसभा क्षेत्रों में रक्षा बंधन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आज मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में राखी बंधवाने के लिए आ रहे हैं.

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 2 दिनों के उज्जैन दौरे पर हैं. 18 और 19 अगस्त को उज्जैन में अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री रक्षाबंधन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. इसके अलावा सीएम यादव भगवान महाकाल की सवारी और धर्मस्य विभाग के संचनालय के उद्घाटन कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे. 

इससे पहले मुख्यमंत्री कई जिलों में रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं. अब वे अपने विधानसभा क्षेत्र उज्जैन में बहनों से राखी बंधवाने के लिए आ रहे हैं. उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के मुताबिक मुख्यमंत्री मोहन यादव 18 अगस्त को सुबह 10 बजे रघुनंदन गार्डन में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री 11 बजे सुमन गार्डन,  दोपहर 12 बजे शिवांजलि गार्डन में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री 1 बजे अवंतिका महाविद्यालय मैदान, ग्राम लेकोडा जनपद उज्जैन, दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री सॉलिटेयर होटल में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके अलावा वे 18 अगस्त को रात्रि विश्राम भी उज्जैन में करेंगे.

19 अगस्त को मुख्यमंत्री इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
19 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के उज्जैन में शुरू होने वाले संरचनालय का उद्घाटन करेंगे. सावन के अंतिम सोमवार को मुख्यमंत्री भगवान महाकाल की सवारी में भी शामिल हो सकते हैं.

अनूपपुर में रक्षा बंधन कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे मुख्यमंत्री
बीती 16 अगस्त को मुख्यमंत्री मोहन यादव अनूपपुर में आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे. जिसके बाद मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि कलाई पर सजी बहनों के प्रेम में पगी रेशम की डोर, प्रदेश के चहुंमुखी विकास की प्रार्थना के साथ शिव-मारूति के आशीर्वाद से धन्य अनूपपुर में "रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव" कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया.

साथ ही "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया. बहनों के प्रेम के ताने-बाने में बुनी रेशम की डोर कलाई पर बंधवाकर मन हर्षित है. कार्यक्रम में करोड़ों की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण कर जिले को विकास की सौगात दी एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की हितग्राही बहनों को हितलाभ का वितरण किया.

यह भी पढ़ें: Ratlam News: रतलाम में कांस्टेबल को भारी पड़ा निजी कोचिंग सेंटर का प्रचार, एसपी ने लिया ये एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget