एक्सप्लोरर

Ratlam News: रतलाम में कांस्टेबल को भारी पड़ा निजी कोचिंग सेंटर का प्रचार, एसपी ने लिया ये एक्शन

Ratlam News: रतलाम जिले एक महिला कांस्टेबल को कोचिंग क्लास का प्रचार करना भारी पड़ गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा ने महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया.

MP News: मध्यप्रदेश के रतलाम में एक महिला कांस्टेबल को कोचिंग क्लास का प्रचार करना भारी पड़ गया. महिला कांस्टेबल का वीडियों भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसपर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया. दरअसल, महिला कांस्टेबल रतलाम में पदस्थ होकर ड्यूटी के दौरान वर्दी में इंदौर की कोचिंग क्लास का प्रचार कर रही थी. जिसको लेकर महिला कांस्टेबल के खिलाफ एक्शन लिया गया है.

बेरोजगार युवती को निजी कोचिंग से तैयारी करने की दे रही थी सलाह
रतलाम जिले के नामली थाने में पदस्थ अनिष्का रावत मीणा मूल रूप से नीमच की रहने वाली है. पुलिस में भर्ती के बाद रतलाम जिले में उनकी पोस्टिंग हुई. रतलाम से उन्हें नामली थाने में पदस्थ किया गया. उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था. इसमें वे एक बेरोजगार युवती को सलाह दे रही थी कि इंदौर की एक निजी कोचिंग क्लास से तैयारी करने पर उन्हें पुलिस की नौकरी मिली है.

अब वे इस कोचिंग क्लास से मध्य प्रदेश उप निरीक्षक भर्ती की तैयारी कर रही है. इतना ही नहीं अनिष्का ने वीडियो के माध्यम से यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी में कई पदों की भर्ती की तैयारी इंदौर की कोचिंग क्लास में कराई जाती है. यह कोचिंग क्लास ऑनलाइन तैयारी भी करवाता है. मामला जब रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा के संज्ञान में आया तो उन्होंने महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया.

'पुलिस का काम अब प्रचार प्रसार करना'
जब सोशल मीडिया पर यातायात व्यवस्था संभालने के दौरान महिला कांस्टेबल अनुष्का वीडियो के माध्यम से एक निजी कोचिंग क्लास का प्रचार प्रसार करती हुई नजर आई तो कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया. सोशल मीडिया पर यह भी लिखा गया कि पुलिस का काम कानून और यातायात व्यवस्था संभालना नहीं बल्कि प्रचार प्रसार करना रह गया है. इस प्रकार के कॉमेंट्स आने के बाद पुलिस कप्तान ने महिला कांस्टेबल को निलंबित करने का फैसला लिया.

मामले पर क्या बोले रतलाम एसपी?
रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह प्रतिक्रिया दी है कि ड्यूटी के दौरान वर्दी में इस प्रकार से निजी प्रतिष्ठानों का प्रचार प्रसार करना गलत है. यह मामला संज्ञान में आने के बाद महिला कांस्टेबल को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: 'मन की बात' की तर्ज पर 'किसान की बात', कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दिए जाएंगे कृषि से संबंधित प्रश्नों के उत्तर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: शराब के पैसे ना देने पर बुजुर्ग पर हमला, कंधे में धंसा चाकू लेकर चलता रहा पीड़ित; जांच शुरू
शराब के पैसे ना देने पर बुजुर्ग पर हमला, कंधे में धंसा चाकू लेकर चलता रहा पीड़ित; जांच शुरू
सीहोर में शतायु गोविंद सिंह वर्मा को अनोखी विदाई, पिता की अंतिम इच्छा पर झूमा पूरा गांव
सीहोर में शतायु गोविंद सिंह वर्मा को अनोखी विदाई, पिता की अंतिम इच्छा पर झूमा पूरा गांव
MP के भिंड में कुदरत का कहर, आकाशीय बिजली और आंधी-बारिश से 3 की मौत, पशुधन को भी नुकसान
एमपी के भिंड में कुदरत का कहर, आकाशीय बिजली और आंधी-बारिश से 3 की मौत, पशुधन को भी नुकसान
Indore News: इंदौर में पानी का संकट! भड़के लोगों ने किया BJP विधायक का घेराव, '1800 रु में बिक रहा टैंकर'
इंदौर में पानी का संकट! भड़के लोगों ने किया BJP विधायक का घेराव, '1800 रु में बिक रहा टैंकर'

वीडियोज

Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: इलाके में इंसाफ की मांग हुई तेज| Khora Murder | Breaking News | Latest News
UP Electricity Price Hike: भारी किल्लत के बीच बढ़ी दरें, आपके बिल पर कितना असर पड़ेगा! | Breaking
New Tata Tiago Facelift 2026: Budget Hatchback Segment की Game Changer? #tata #tatatiago #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Video: वृंदावन के वंशीवट पर तेज प्रताप यादव ने की रासलीला, गोपियों के साथ नृत्य कर बजाई बांसुरी
वृंदावन के वंशीवट पर तेज प्रताप यादव ने की रासलीला, गोपियों के साथ नृत्य कर बजाई बांसुरी
RCB vs GT Final: बेंगलुरू या गुजरात, फाइनल में किसका साथ देगी अहमदाबाद की पिच? देखें सबसे बड़ा प्रिडिक्शन
बेंगलुरू या गुजरात, फाइनल में किसका साथ देगी अहमदाबाद की पिच? देखें सबसे बड़ा प्रिडिक्शन
2 साल तक डेट, और फिर गुपचुप शादी, 80 के दशक की धर्मेंद्र की वो हिरोइन, जिसने करियर के पीक पर छोड़ी एक्टिंग
2 साल तक डेट, और फिर गुपचुप शादी, 80 के दशक की धर्मेंद्र की वो हिरोइन, जिसने करियर के पीक पर छोड़ी एक्टिंग
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
Karnataka Politics: कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
'बालकनी वाले चाचा' पड़ोसियों के घर में झांकना पड़ा भारी, वायरल वीडियो ने पूरे मोहल्ले में कराई किरकिरी
'बालकनी वाले चाचा' पड़ोसियों के घर में झांकना पड़ा भारी, वायरल वीडियो ने पूरे मोहल्ले में कराई किरकिरी
Precautions During Swimming: गर्मियों में स्वीमिंग करते वक्त कभी न करना ये गलती, वरना शरीर को हो जाएगा बड़ा नुकसान
गर्मियों में स्वीमिंग करते वक्त कभी न करना ये गलती, वरना शरीर को हो जाएगा बड़ा नुकसान
Embed widget