एक्सप्लोरर

WATCH: इंदौर में सफाई मित्रों को सीएम मोहन यादव ने खुद पहनाए चरण पादुका, विकास पर दिया बयान

Mohan Yadav News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में जन-कल्याण अभियान के तहत एक कार्यक्रम में भाग लिया और पात्र लाभार्थियों को लाभ और सफाई मित्रों को किट वितरित किए.

MP News: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने इंदौर में सोमवार को जन-कल्याण अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर पात्र हितग्राहियों को हितलाभ और सफाई मित्रों को किट वितरित कर शुभकामनाएं दीं. सीएम ने कहा कि जन-जन के कल्याण को समर्पित इस अभियान के माध्यम से सभी वर्गों के कल्याण का ध्येय पूर्ण हो रहा है.

उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास के साथ जनकल्याण के हर संकल्प को पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है.

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, दुर्गादास उइके, प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री जगदीश देवड़ा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे. इंदौर में सीएम मोहन यादव ने सफाई मित्रों को खुद चरण पादुका पहनाकर किट वितरित की. बता दें कि सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है.

 चार दिवसीय जापान की यात्रा पर मुख्यमंत्री यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि राज्य ने बीते एक साल में कई क्षेत्रों में प्रगति की है. आने वाले समय में राज्य के साथ जापान भी कई क्षेत्रों में मिलकर काम करेगा. जापान की चार दिवसीय यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री यादव विभिन्न औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे और राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे.

जापान रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में युवाओं सहित सभी वर्गों, महिलाओं, किसानों आदि के रोजगार के लिए सरकार लगातार अभियान चला रही है. निजी सेक्टर हो, सरकारी सेक्टर हो या औद्योगीकरण में, खेती-किसानी में, पशुपालन में, हर क्षेत्र में व्यक्ति को रोजगार के साधन मिले, उसकी आय की क्षमता बढ़े, इस दिशा में किए गए प्रयास सफल हो रहे हैं, इस बात का संतोष है.

मोहन यादव सरकार को राज्य की सत्ता संभाले एक साल का वक्त हो गया है. बीते एक साल के प्रयासों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि साल भर में किए गए प्रयास के चलते बहुत सारे सेक्टर में बहुत प्रगति हुई है. ऐसे में अब जापान जा रहा हूं तो इस बात का भरोसा है कि जापान आर्थिक दृष्टि से मध्य प्रदेश से जुड़कर कई सेक्टर में काम करने वाला है.

राज्य में आगामी 24-25 फरवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट होने वाली है. इस आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होगी. इसी आयोजन के निमंत्रण देने के लिए जा रहा हूं. मध्य प्रदेश की क्षमता, युवाओं की योग्यता, उनकी बुद्धिमत्ता का उपयोग हो और उन्हें अपने रोजगार के अवसर तलाशने में सरकार पूरी मदद कर रही है. हम ताकत के साथ आगे बढ़ेंगे और मध्य प्रदेश के आगे बढ़ेंगे, सबको काम मिलेगा.

ये भी पढ़ें-

AIIMS की तर्ज पर विकसित होगा RUHS, राजस्थान के अधिकारियों ने किया दिल्ली का दौरा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget