एक्सप्लोरर

CM मोहन यादव ने कोलकाता में उद्योगपतियों के साथ की बैठक, MP में निवेश की पेशकश पर क्या मिला जवाब

CM Mohan Yadav Kolkata Visit: मध्य प्रदेश में आईटीसी और एमपी बिड़ला समूह निवेश करने को तैयार है. मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ बैठक में उद्योगपतियों ने निवेश पर सहमति जताई.

MP News: मध्य प्रदेश में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकार गंभीर है. शुक्रवार को कोलकाता में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उद्योगपतियों के साथ निवेश पर बैठक की. उन्होंने उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य में ‘महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल’ का जिक्र किया. उद्योगपतियों ने भी प्रदेश में निवेश पर सहमति जताई.  बीजेपी नेता का बयान ऐसे समय आया है जब तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल में पिछले नौ अगस्त से विरोध प्रदर्शन चल रहा है.

मामला सरकारी आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक डॉक्टर के साथ रेप और हत्या का है. मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं. मध्य प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बेजोड़ है. हम राज्य में महत्वपूर्ण निवेश भी देख रहे हैं. मध्य प्रदेश में अपराध दर बहुत कम है.” उन्होंने कहा, “बात सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा की नहीं है. राज्य सभी के लिए सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराता है.”

कोलकाता में उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री ने की चर्चा

मध्य प्रदेश के अधिकारियों ने बताया कि वहां महिलाओं को कारखानों में रात्रि पाली में काम करने की अनुमति है, जो उद्योग की एक प्रमुख मांग है. बंगाल में जूट उद्योग ने श्रमिकों की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार से महिला श्रमिकों को जूट मिलों में रात्रि पाली में काम करने की इजाजत देने की मांग की है. बैठक में आईटीसी के चेयरमैन संजीव पुरी, एमपी बिड़ला समूह के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संदीप घोष भी मौजूद थे.

इन उद्योग समूह ने MP में निवेश पर जताई सहमति

आईटीसी ने नवीकरणीय ऊर्जा सहित अन्य क्षेत्रों में निवेश जारी रखने का आश्वासन दिया. एमपी बिड़ला समूह की मध्य प्रदेश में संयुक्त रूप से लगभग 5,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है. संदीप घोष ने कहा कि विस्तार की योजनाओं के साथ प्रतिबद्ध हैं. 

ये भी पढ़ें-

Ujjain: कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा में हादसा, विधायक दिनेश जैन ट्रैक्टर से गिरकर घायल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget