एक्सप्लोरर

MP में निवेश से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, उद्योगपतियों को आमंत्रित करने कोलकाता जाएंगे सीएम मोहन यादव

Mohan Yadav News: कोलकाता के इंटरएक्टिव सत्र में मुख्यमंत्री मोहन यादव उद्योगपतियों से वन टू वन संवाद करेंगे.बता दें कि अनेक उद्योगपतियों ने मध्य प्रदेश में उद्योग लगाने का एमओयू साइन किया है.

MP News: मध्य प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने की सरकार लगातार कवायद कर रही है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मोहन यादव कोलकाता जा रहे हैं. उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश में निवेश पर चर्चा करेंगे. 20 सितम्बर को इन्वेस्टर्स समिट में मुख्यमंत्री मोहन यादव उद्योगपतियों से रूबरू होंगे. औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 को 'उद्योग वर्ष' घोषित किया है. अगले साल 7-8 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होगा. कोलकाता में इंटरएक्टिव सत्र 20 सितंबर को प्रस्तावित है. होटल जेडब्ल्यू मैरियट में प्रमुख उद्योगपति जुटेंगे. 

मुख्यमंत्री यादव इंटरएक्टिव सत्र में उद्योगपतियों के सामने निवेश नवाचार और आर्थिक विकास का खाका पेश करेंगे. सरकार के दृष्टिकोण और नवाचारों को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को बतायेंगे.

प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति और निवेश संवर्धन मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर प्रेजेंटेशन देंगे. प्रेजेंटेशन से राज्य में व्यावसायिक संभावनाओं को तलाशने वाले निवेशकों को बहुमूल्य जानकारी मिलेगी. विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपति औद्योगिक परिदृश्य और विकास की संभावनाओं पर बात रखेंगे. 
 
उद्योगपतियों से वन टू वन चर्चा करेंगे मुख्यमंत्री
कार्यक्रम निवेशकों को प्रमुख हितधारकों के साथ वन टू वन चर्चा में भाग लेने और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ नेटवर्क बनाने का काम करेगा. मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योगपतियों से वन टू वन बैठकों में और सीईओ के साथ लंच पर चर्चा करेंगे. सरकार ने उद्योगपतियों को सुविधा देने के लिये सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया है. सिंगल विंडो सिस्टम से सरकारी बाधाओं को आसानी से पार किया जा सकेगे. मुंबई, कोयम्बटूर और बैंगलुरु के इन्टरएक्टिव सत्र से उद्योगपति मध्य प्रदेश में निवेश को राजी हुए हैं.

अनेक उद्योगपतियों ने मध्य प्रदेश में उद्योग लगाने का एमओयू भी साइन किया है. मध्य प्रदेश के मजबूत औद्योगिक बुनियादी ढांचे, प्राकृतिक संसाधन, पर्याप्त लैंड बैंक, सड़कों का जाल, सभी प्रमुख राज्यों से कनेक्टिविटी निवेशकों को मध्य प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए बताई जा रही है. अगले साल मिशन मोड में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने का प्रयास होगा. 

ये भी पढ़ें-

Indore Rape: इंदौर में फौजी ने महिला का रेप कर प्राइवेट पार्ट में पहुंचाई चोट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget