एक्सप्लोरर

MP News: उज्जैन नगर निगम को केंद्र से मिला स्प्रिंकल वॉटर मशीन का तोहफा, CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन

Ujjain Simhastha 2028: मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी क्रम में प्रदेश सरकार उज्जैन नगर निगम को जरूरी संसाधनों से लैस कर कर रही हैं.

Ujjain News : मध्य प्रदेश का उज्जैन नगर निगम के माध्यम से सड़कों पर स्वच्छता और सड़क के आसपास सालों से पड़ी धूल हटाने के लिए स्प्रिंकल वाटर वाली मशीन दौड़ाई जा रही है. उज्जैन नगर निगम को यह मशीन केंद्र सरकार के माध्यम से मिली है, जिसका उपयोग भी शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस मशीन का उद्घाटन किया था.

उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि शहर के वातावरण को शुद्ध बनाने और सफाई की दृष्टि से नगर निगम ने एक और कदम आगे बढ़ाया है. उन्होंने बताया कि उज्जैन को केंद्र सरकार की मदद से 50 लाख रुपये कीमत की एक ऐसी मशीन मिली है जो वाहन में फिट की गई है. स्प्रिंकल वाटर के जरिए सड़क किनारे लगे वृक्षों से धूल साफ की जाएगी. इसके अलावा सड़क से भी धूल साफ करने का काम होगा. इससे वातावरण भी शुद्ध होगा. नगर निगम सभापति कलावती यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के उद्घाटन के बाद इस मशीन को शहर के सुपुर्द कर दिया गया है. इस मशीन के जरिए महापुरुषों की बड़ी-बड़ी प्रतिमाओं को भी साफ किया जा सकेगा. इससे पानी की बर्बादी भी ज्यादा नहीं होगी. यह मशीन धार्मिक नगरी उज्जैन के लोगों के लिए बड़ी सौगात है. 

एमपी के कई शहरों को मिली स्प्रिंकल वॉटर मशीन
सिंहस्थ 2028 की तैयारी अभी से शुरू हो गई है. इसके पहले उज्जैन नगर निगम को जरुरी संसाधनों से लैस किया जा रहा है. उज्जैन नगर निगम ने साफ-सफाई को आसान बनाने के उद्देश्य से इस मशीन की मांग केंद्र सरकार से की थी. बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के कई और शहरों को स्प्रिंकल वॉटर वाली मशीन मिली है, इसलिए उज्जैन के जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी ओर से कोशिश की थी. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई मशीन का उद्घाटन करने के साथ कहा है कि इस नई मशीन के जरिए लोगों को और भी बेहतर वातावरण मिल सकेगा. प्रदूषण रोकने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में इस मशीन का अमूल्य योगदान रहेगा.

ये भी पढ़ें:

MP Officers Transfer: MP में बड़ा प्रशासनित फेरबदल, 8 सहायक कलेक्टर बनाए गए SDM, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget