एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनम चंद यादव का 100 साल की उम्र में निधन, सीएम उज्जैन के लिए रवाना

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनम चंद यादव का मंगलवार को निधन हो गया. सीएम उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं.

Mohan Yadav News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिता पूनम चंद यादव का मंगलवार को 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह आठ दिनों से उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती थे. उनका पूरा जीवन संघर्षशील रहा.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिता पूनम चंद यादव काफी सक्रिय रहकर समाज सेवा करने वाले व्यक्ति के रूप में जाने जाते रहे हैं. उनका 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. मुख्यमंत्री के पिता पूनम चंद यादव ने अपने जीवन के संघर्ष की शुरुआत मिल में काम करते हुए की थी.

उन्होंने अपने चारों बच्चों की शिक्षा और परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ी. पुत्र के मुख्यमंत्री बनने के बावजूद अपने पुराने तरीके से ही जीवन को जीते रहे. उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में राजनेता अधिकारी और परिवार से जुड़े लोग उज्जैन पहुंच रहे हैं. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिता पूनम चंद यादव साइकिल के भी शौकीन थे. वह पुत्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी साइकिल पर ही उज्जैन शहर भर में भ्रमण करते रहते थे. वह कुछ हफ्ते पहले ही साइकिल से घूमते हुए दिखाई दिए. पुत्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद जब लोगों ने उन्हें बधाई दी और कहा कि डॉक्टर मोहन यादव सीएम बन गए हैं तब उन्होंने मजाकिया लहजे में कई लोगों से कहा, ''मोहन तो कुछ ना कुछ बनते ही रहता है''. 

मुख्यमंत्री बेटे को भी घर से निकलते समय देते थे रुपये

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जब भी अपने घर पर पिता से मिलते थे तो काफी लंबी बातें करते थे घर से बाहर जाते समय आज भी उनके पिता उनके हाथ में शगुन के कुछ रुपये रख देते थे. पिता पूनम चंद यादव अपने संयुक्त परिवार के बीच रहते थे और अपने परिवार के सभी सदस्यों को घर से बाहर जाते समय कुछ ना कुछ राशि जरूर हाथ में रखते थे. वह अपनी एकमात्र पुत्री कलावती यादव से भी बहुत प्रेम रखते थे. कलावती यादव उज्जैन नगर निगम की सभापति हैं.

ये भी पढ़ें: राजस्थान में टीचर्स डे पर इतने हजार विद्यार्थियों को दिए जाएंगे टैबलेट, तैयारी में जुटे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
'हरदीप पुरी के नामांकन पर गंभीर सवाल', कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई आपत्तियां
'हरदीप पुरी के नामांकन पर गंभीर सवाल', कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई आपत्तियां

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget