एक्सप्लोरर

एमपी में इस जिले के 11 गांवों का बदला नाम, शेखपुरा हुआ अवधपुरी और मोहम्मदपुर अब मोहनपुर

MP News: एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की कि हाजीपुर को हीरापुर, मोहम्मदपुर मछनाई को मोहनपुर, रिछरी मुरादाबाद को रिछरी, खलीलपुर को रामपुर और अनछोड़ को उंचावद कहा जाएगा.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार (12 जनवरी) को शाजापुर जिले के 11 गांवों के नाम बदलने की घोषणा की. मोहन यादव ने कालापीपल तहसील में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह घोषणा की. सीएम ने कहा कि निपनिया हिसामुद्दीन को निपनिया देव, ढाबला हुसैनपुर को ढाबला राम, मोहम्मदपुर पवड़िया को रामपुर पवड़िया, खजूरी अल्लाहादाद को खजूरी राम नाम से जाना जाएगा.

वहीं हाजीपुर को हीरापुर, मोहम्मदपुर मछनाई को मोहनपुर, रिछरी मुरादाबाद को रिछरी, खलीलपुर (ग्राम पंचायत सिलौंदा) को रामपुर, अनछोड़ को उंचावद, घट्टी मुख्तियारपुर को घट्टी और शेखपुर बोंगी को अवधपुरी कहा जाएगा.

मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की 'लाड़ली बहना योजना' के तहत 1.27 करोड़ महिला लाभार्थियों के खातों में 1,553 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए.

इन विकास कार्यों का किया उद्घाटन और शिलान्यास
उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 55 लाख लाभार्थियों के खातों में 335 करोड़ रुपये भी ट्रांसफर किए. इसके अलावा 'एलपीजी सिलेंडर रिफिल' योजना के तहत 26 लाख महिला लाभार्थियों को पैसे ट्रांसफर किए गए. मुख्यमंत्री ने 10.11 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

सीएम मोहन ने क्या कहा?
सीएम ने कालापीपल तहसील को राजस्व अनुभाग बनाने और पोलायकलां उप मंडी को मुख्य मंडी बनाए जाने की घोषणा की. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है. अब निर्बाध बिजली और हर खेत को पानी मिलने से किसान पूरे साल फसल ले सकेंगे.

उन्होंने बताया कि सरकार ने फैसला लिया है कि किसानों को रात में सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी. उन्हें दिन में ही 8 से 10 घंटे सिंचाई के लिए बिजली दी जाएगी. सीएम ने यह भी ऐलान किया कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना से जिले के 155 गांव को भी योजना से जोड़ा जाएगा.

ये भी पढ़ें: खुशखबरी: MP सरकार इतने लाख लोगों को देगी सरकारी नौकरी, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget