एक्सप्लोरर

पार्वती कालीसिंध चंबल नदी लिंक परियोजना पर काम शुरू, एमपी और राजस्थान सीएम ने खास पहल में लिया हिस्सा

PKC River Link Project: मध्य प्रदेश के CM ने कहा कि पीएम मोदी भावना के अनुरूप चंबल-पार्वती-कालीसिंध की जल-धाराओं का एमपी और राजस्थान के लिए इस्तेमाल का बहुत ही अहम फैसला लिया गया है.

Parvati Kalisindh Chambal River Link Project: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पार्वती-कालीसिंध-चंबल (PKC) अंतरराज्यीय नदी लिंक परियोजना के कार्यान्वयन के लिए संयुक्त पहल में हिस्सा लिया. नदियों के जल को दोनों राज्यों के सीएम ने कलश में भरा. करीब दो दशक बाद पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी लिंक परियोजना का कार्यान्वयन होने जा रहा है. इस पर करीब 72 हजार करोड़ की लागत आएगी.

एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस परियोजना को लेकर कहा कि सहमति नहीं बन पाने की वजह से योजना में देरी हुई. एमपी और राजस्थान के प्रमुख सचिव और केंद्र सरकार ने मिलकर समझौता कर MOU किया है.

20 साल पुरानी उलझन दूर हो गई- मोहन यादव

एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने आगे कहा, ''20 साल का वक्त चला गया है. अब हमलोग साथ मिलकर काम करेंगे. 20 साल पुरानी उलझन को दूर किया. चंबल, मालवा अंचल को पीने का पानी, खेतों में पानी, बिजली का उत्पादन, बांधों की संरचना में मदद मिलेगी. करीब 72 हजार करोड़ की इस परियोजना से मध्य प्रदेश में विकास होगा.''

राजस्थान और एमपी दोनों भाई-भाई- मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ये भी कहा कि पीएम मोदी भावना के अनुरूप चंबल-पार्वती-कालीसिंध की जल-धाराओं का मध्यप्रदेश और राजस्थान के लिए इस्तेमाल का बहुत ही अहम फैसला लिया गया है. राजस्थान और एमपी दोनों भाई-भाई हैं. दोनों के बीच इस परियोजना को लेकर एमओयू हुआ है. इस अहम प्रोजेक्ट की वजह से ही मुरैना, ग्वालियर, श्योपुर, राजगढ़ समेत 13 जिलों में पेयजल और खेतों की सिंचाई की सुविधाएं बढ़ाई जा सकेंगी. राजस्थान और एमपी इस जल का बेहतर इस्तेमाल करेगा और विकास में एक नई इबारत लिखी जाएगी.

राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने क्या कहा?

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, ''दोनों राज्यों के बीच पार्वती कालीसिंध चंबल के समझौते के प्रारूप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मूर्त रूप दिया है. इससे राज्य का किसान वर्ग भी समृद्ध होगा. दोनों राज्य और केंद्र मिलकर इस योजना को आगे बढ़ाने का काम करेंगे''.

ये भी पढ़ें:

MP News: नए कानून लागू होने से पहले अधिकारियों से सीएम मोहन यादव नाराज! जानें क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget