एक्सप्लोरर

MP CM Road Show: सीएम बनने के बाद दूसरी बार उज्जैन पहुंचेंगे मोहन यादव, बीजेपी विधायकों के साथ करेंगे रोड शो

MP CM News: चार दशक बाद उज्जैन का कोई नेता सीएम बना है. मोहन यादव से पहले, साल 1972 में प्रकाश चंद सेठी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे, वह उज्जैन उत्तर से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे.

MP CM Mohan Yadav Road Show : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का शनिवार (16 दिसंबर) को उज्जैन में रोड शो करेंगे. मुख्यमंत्री के रोड शो में शहर के तीन दर्जन से ज्यादा स्थानों पर नागरिक अभिनंदन किया जाएगा. इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव की गुदरी चौराहा इलाके में आमसभा भी होगी. इसके बाद कार्यक्रम का समापन होगा. इस रोड शो में उज्जैन जिले के सभी बीजेपी विधायक शामिल होंगे.

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दूसरी बार डॉक्टर मोहन यादव उज्जैन आ रहे हैं. पहली बार वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद फौरन उज्जैन स्थित भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर वापस लौट गए थे. इस बार वह उज्जैन शहर के लोगों से मुलाकात करने के लिए आ रहे हैं. शनिवार (16 दिसंबर) को मुख्यमंत्री मोहन यादव का पूरे उज्जैन शहर में रोड शो होगा. भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी दिनेश जटवा ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की रैली दोपहर तीन बजे दशहरा मैदान से शुरू होगी. 

इन जगहों से गुजरेगा सीएम काफिला
सीएम मोहन यादव के रोड शो के दौरान रैली उनके विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से होती हुई, स्वागत रैली उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी. इस दौरानय ये रैली चामुंडा माता चौराहा से मालीपुरा, महाकाल घाटी इलाके से होती हुई, गुदरी चौराहे पर आम सभा के रूप में परिवर्तित होगी. मुख्यमंत्री के नगर आगमन को लेकर कार्यक्रम को व्यापक बनाने के लिए तैयारियां जोरो पर हैं. रोड शो के दौरान कई स्थानों पर सीएम का नागरिक अभिनंदन भी होगा.

चार दशक के बाद उज्जैन से बना कोई सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन के ही रहने वाले हैं. उनका जन्म भी उज्जैन में ही हुआ है. इससे पहले साल 1972 में प्रकाश चंद सेठी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे और वह उज्जैन उत्तर सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. चार दशक बाद उज्जैन को मुख्यमंत्री मिला है, जिसे लेकर उज्जैन जिले में काफी उत्साह है. मुख्यमंत्री मोहन यादव के रोड शो में उज्जैन जिले के सभी बीजेपी विधायक शामिल होंगे. इसके अलावा आसपास के जिले के बीजेपी नेताओं के भी उज्जैन पहुंचने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:

MP CM: एमपी सीएम मोहन यादव को मिली जेड प्लस सुरक्षा, 24 घंटे तैनात रहेंगे दो एसपी सहित इतने जवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget