एक्सप्लोरर

MP Cabinet Meeting: एमपी के सिंग्रामपुर में 'ओपन एरिया' में मोहन कैबिनेट की बैठक, क्या है सरकार का प्लान?

MP Cabinet Meeting News: मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक वीरांगना रानी दुर्गावती के सम्मान में सिंग्रामपुर में हो रही है. इस मौके पर अक्टूबर महीने की लाड़ली बहन योजना की राशि बहनों के खाते में डाली जाएगी.

Madhya Pradesh Cabinet Meeting: वीरांगना रानी दुर्गावती के 500वें जन्म शताब्दी के मौके पर सीएम मोहन यादव कैबिनेट की बैठक सिंग्रामपुर में हो रही है. इस बैठक के साथ मध्य प्रदेश सरकार कई सौगातें भी दे रही है. इसमें सबसे ज्यादा इस बात पर फोकस किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के बड़े शहर ही नहीं बल्कि छोटे-छोटे इलाकों के विकास के लिए भी बीजेपी सरकार आगे बढ़ रही है.

मोहन यादव कैबिनेट की यह दूसरी बैठक हैं जो भोपाल से बाहर हो रही है. इससे पहले जबलपुर में कैबिनेट की बैठक हो चुकी है. अब इतिहास के पन्नों में दर्ज वीरांगना रानी दुर्गावती द्वारा स्थापित राजधानी सिंग्रामपुर में यह बैठक हो रही है. बैठक दोपहर एक बजे से शुरू हो चुकी है और इसके बाद दो बजे एक जनसभा आयोजित की जाएगी. 

इस मौके पर अक्टूबर महीने की लाड़ली बहन योजना की राशि भी लाभार्थियों के खाते में डाली जाएगी. सरकार की ओर से यह संदेश दिया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के बड़े शहर ही नहीं बल्कि छोटे शहरों तक भी सरकार विकास कर रही है. सबसे बड़ी बात यह है कि एमपी कैबिनेट की यह पहली बैठक है जो ओपन एरिया में हो रही है. इस बैठक को लेकर मंत्रिमंडल के सदस्य भी काफी उत्साहित थे.

आज ही लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे पैसे 
मंत्री परिषद की बैठक में दमोह को लेकर बड़ी घोषणा की जा सकती है. इसके अलावा सरकार की ओर से एक करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1,574 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी.

इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के जरिए 55 लाख लोगों के खातों में 332.31 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी. इसी तरह 24 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 450 रुपये में गैस रिफिलिंग योजना के तहत 28 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें- 'गरबा पंडालों और नवरात्रि मेले में नहीं जाएं', रतलाम शहर काजी ने मुस्लिम समाज से की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget