एक्सप्लोरर

MP Cabinet Meeting: मोहन यादव कैबिनेट की पहली बैठक आज, जबलपुर को मिलेगी 409.53 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

MP News: एमपी में मंत्रिमंडल विस्तार और विभाग बंटवारे के बाद आज जबलपुर में कैबिनेट की पहली बैठक होगी. वहीं CM जबलपुर में 409.53 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन और विभाग बंटवारे के बाद अब मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव (Mohan Yadav) की पहली कैबिनेट बैठक का आयोजन होने जा रहा है. बैठक आज जबलपुर में शाम पांच बजे से आयोजित की जाएगी. इस दौरान मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जबलपुर में 409.53 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे.

सीएम 100.66 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 308.87 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे. जबलपुर में आयोजित होने वाली बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव  विकास कार्यों के संबंध में जबलपुर संभाग की समीक्षा बैठक लेंगे. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव दोपहर 2.45 बजे जन आभार यात्रा में भाग लेंगे और गेरीसन ग्राउंड पर कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे. 

जबलपुर को मिलेगी ये सौगात
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज जबलपुर को कई विकास कार्यों की सौगात देने जा रहे हैं. इन विकास कार्यों में कौशल विकास, चिकित्सा, शिक्षा विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभागों के कार्य शामिल हैं. इनमें बरगी जिला जबलपुर में 3 ट्रेड आईटीआई का भवन निर्माण कार्य, एनएससीबी मेडिकल कॉलेज जबलपुर में ग्रेज्यूशन इंट्रेंस क्षमता 150 से 250 सीट, शारदा नगर पार्क मे रांझी वन विहार निर्माण कार्य, मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना, रानी अवन्ती बाई वार्ड चग्गर फर्मा कॉलोनी और राजुल सिटी से स्वर्ण भूमि मुख्य मार्ग में एम 30 सीमेंट सड़क निर्माण शामिल है.

इसके अलावा महाराजा अग्रसेन वार्ड अंतर्गत अहिंसा चौक से वासु डेरी होते हुए साइबर जंक्शन तक एम 30 सीसी रोड, संभाग क्रमांक 14 अंतर्गत महाराजा अग्रसेन वार्ड गरबा स्कीम नंबर 5/14 में विभिन्न स्थानों पर एम 30 सीसी सड़क निर्माण कार्य समिति, 750 एमएम पाइप लाइन राजुल काम्प्लैक्स आगा चौक से 300 एमएम पाइपलाइन सर्वोदय नगर तक और विभिन्न स्थानों पर पाइपलाइनों का कार्य, जबलपुर स्मार्ट रोड फेस 1 राइट टाउन रोड, जबलपुर स्मार्ट रोड फेस 2 गोलबाजार रोड और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल महाविद्यालय जबलपुर में 85 पीजी सीट बढ़ोतरी निर्माण कार्य शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: MP News: 'पिछली सरकार की कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी', मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget