एक्सप्लोरर

MP Budget Session 2023: प्रदेश की 8 करोड़ जनता के लिए विधायकों के पास नहीं है समय! तय वक्त से पहले ही स्थगित हुआ बजट सत्र

मध्य प्रदेश विधानसभा में 27 फरवरी से शुरू हुआ बजट सत्र 7 दिन पहले ही स्थगित हो गया. प्रदेश के माननीय विधायकों के पास जनता के लिए समय नहीं है. सत्र के दौरान होने वाली 13 बैठकों में से 12 ही हो सकीं.

MP Budget Session 2023: मध्य प्रदेश की लगभग साढ़े आठ करोड़ जनता की सेवा करने का दावा करने वाले प्रदेश के विधायकों के पास जनता के लिए समय नहीं है. इसका प्रत्यक्ष उदाहरण एक दिन पहले यानि मंगलवार को स्थगित हुए विधानसभा सत्र (MP Assembly Session) को देखकर लगाया जा सकता है. प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता के हित में 27 फरवरी से शुरू हुआ मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र सात दिन पहले ही स्थगित हो गया. प्रदेश की जनता के लिए विधायक महज 44 घंटे 57 मिनट समय ही दे सके हैं.

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के चौथे कार्यकाल का यह अंतिम विधानसभा बजट सत्र था. सत्र की शुरुआत 27 फरवरी से शुरु हुई थी. सदन 27 मार्च तक चलना था. सत्र की निर्धारित अवधि 29 दिन की थी. सत्र के दौरान मध्यप्रदेश के विकास हित में 13 बैठकें आयोजित होना थी, लेकिन विडम्बना यह रही कि माननीयों के पास प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता के हित में समय ही नहीं रहा. 27 मार्च तक चलने वाला विधानसभा सत्र सात दिन पहले यानि 21 मार्च को स्थगित हो गया.

44 घंटे 57 मिनट ही चर्चा
बता दें कि 29 दिन चलने वाले विधानसभा सत्र में माननीय प्रदेश के हित के लिए महज 44 घंटे 57 मिनट ही चर्चा कर सके. सदन की शुरुआत 27 फरवरी से हुई थी. सत्र की निर्धारित अवधि 29 दिन रखी गई थी. इस दौरान 13 बैठकों का आयोजन होना था, लेकिन सदन में 12 बैठकें ही आयोजित हो सकीं, जबकि एक बैठक निरस्त कर दी गई. 12 बैठकों के दौरान प्रदेश के 230 माननीय (विधायक) महज 44 घंटे 57 मिनट ही प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता के हित में चर्चा कर सके. विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान तीन हजार 704 प्रश्नों की सूचनाएं लगाई गईं, जबकि 15 स्थगन प्रस्ताव, 887 ध्यानाकर्षण सूचनाएं, 449 याचिकाएं, 15 अभ्यावेदन, शासकीय विधेयक छह और 34 अशासकीय संकल्प सदन की कार्यवाही के दौरान रखे गए. 

हंगामे की भेंट चढ़ा सदन
बता दें कि 27 फरवरी से शुरू हुआ विधानसभा बजट सत्र शुरुआत से ही हंगामे की भेंट चढ़ता नजर आया. शुरुआत में विपक्ष की ओर से राऊ से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी सत्ता पक्ष की परेशानी बनते नजर आए. नतीजतन सत्तापक्ष ने रणनीति बनाई, जिसमें राऊ विधायक जीतू पटवारी उलझ गए. सदन के चौथे दिन विधायक जीतू पटवारी को सदन से ही निलंबित कर दिया गया. विधायक पटवारी के निलंबन के बाद कुछ हद तक बीजेपी भी सुकून में आ गई. विधानसभा सत्र की कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने महू में हुए आदिवासी युवक-युवती की मौत का मामला, ओलावृष्टि से बर्बाद किसानों की फसल और 10वीं-12वीं के पेपर लीक मामले पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया.

ये भी पढ़ें: Devidham Salkanpur Temple: बंजारों ने कराई थी मां विजयासन की स्थापना, मनोकामना हुई पूरी तो बनाया सलकनपुर मंदिर, जानें क्या है पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget