एक्सप्लोरर

MP Budget 2024: अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए खुला खजाना, जानें बजट में क्या-क्या?

MP Budget 2024 Announcement:सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने और उप योजना के अंतर्गत 40,804 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है जो पिछले बजट की तुलना में 3600 करोड़ से ज्यादा है.

MP Budget 2024 Announcement: मध्य प्रदेश सरकार के इस बार के बजट में अनुसूचित जाति जनजाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है. इस बार सरकार पिछले बजट की तुलना में विद्यार्थियों को अधिक सुविधा मुहैया करने के लिए बड़ा बजट पेश करने का दावा कर रही है.

मध्य प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने बजट में स्पष्ट रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रावास, बेहतर शिक्षा छात्रवृत्ति गणवेश और आधो संरचना के लिए सरकार 720 करोड रुपए का बजट का प्रस्ताव पेश कर रही है. 

इसी तरह अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रावास, बेहतर शिक्षा, गणवेश, छात्रवृत्ति और छात्रावास के अधोसंरचना के लिए 1427 करोड़ का बजट पेश किया है. इसी तरह पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, घुमंतु, अर्ध घुमंतू जाति के विद्यार्थियों के लिए सरकार ने 1704 करोड रुपए की का बजट पेश किया है. विदेश पढ़ने जाने वाले विद्यार्थियों के लिए पिछले बजट में 2 करोड़ 80 लख रुपए की राशि दी गई थी जो कि इस बार बढ़कर 6 करोड़ से ज्यादा कर दी गई है.

अनुसूचित जाति-जनजाति को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए राशि
सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने और उप योजना के अंतर्गत 40,804 करोड रुपए का बजट पेश किया है जो कि पिछले बजट की तुलना में 3600 करोड़ से ज्यादा है. इसी तरह अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सरकार ने मुख्य धारा से जोड़ने उन्नयन तथा उप योजना अंतर्गत 27,900 करोड रुपए की का बजट पेश किया है. 

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के मुताबिक प्रधानमंत्री ग्राम योजना के अंतर्गत 1034 अनुसूचित जनजाति वर्ग के गांव की संख्या 619 और बढ़ा दी गई है. 

अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए सिंचाई परियोजना
मध्य प्रदेश के अनुसूचित जनजाति बाहुल्य इलाकों में चल रही माइक्रो सिंचाई परियोजना पर भी सरकार 10700 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर रही है. इसके बाद अनुसूचित जनजाति वर्ग के इलाकों में 253000 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि सिंचित हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: MP Budget 2024: एमपी विधानसभा में हंगामे के बीच मोहन यादव सरकार का बजट पेश, विश्वास सारंग के खिलाफ जमकर नारेबाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget