एक्सप्लोरर

MP Borewell Accidents: मासूम सृष्टि को खोने के बाद अलर्ट पर सीहोर प्रशासन, बंद कराए गए 234 खुले बोरवेल

Sehore News: सीहोर कलेक्टर प्रवीण कुमार सिंह के निर्देशों के बाद अब तक सीहोर जिले में 234 बोरों को बंद कराया गया है. इनमें सबसे अधिक 113 बोर आष्टा में बंद कराए गए हैं.

Borewell Accidents in India: राजधानी भोपाल (Bhopal) के नजदीकी सीहोर (Sehore) जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम बड़ी मुंगावली में बीते दिनों एक ढाई वर्षीय मासूम बोरवेल के गड्ढे में गिर गई थी. बालिका 55 घंटे से अधिक समय तक बोरवेल के गड्ढे में फंसी रही थी. बच्ची को सकुशल बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ यहां तक की सेना की मदद तक लेना पड़ी थी, लेकिन मासूम बच्ची को नहीं बचाया जा सका था. मासूम बच्ची को खोने के बाद सीहोर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. 

सीहोर कलेक्टर प्रवीण कुमार सिंह के निर्देशों के बाद अब तक सीहोर जिले में 234 बोरों को बंद कराया गया है. इनमें सबसे अधिक 113 बोर आष्टा में बंद कराए गए हैं. इस बात की जानकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान दी गई है. सीहोर जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम मुंगावली में छह जून को दोपहर एक बजे घर के बाहर खेल रही ढाई वर्षीय बालिका सृष्टि कुशवाह 300 फीट गहरे बोरवेल गिर गई थी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन की टीम पहुंच गई थी. वहीं सृष्टि को सकुशल बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसटीआरएफ की टीम जुट गई थी. 

14 मार्च को लटेरी में भी हुआ था हादसा
एनडीआरएफ और एसटीआरएफ टीम को सफलता नहीं मिलने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान के फोन के बाद सेना मौके पर पहुंच गई थी. सेना के बाद गुजरात से तीन सदस्यीय रोबोटिक टीम बुलाई गई थी. करीब दो दिन बाद बमुश्किल मासूम सृष्टि को हुक के माध्यम से बाहर निकाला गया था, यहां से सृष्टि को लेकर सीधे अस्पताल ले गए थे, लेकिन जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. अब से तीन महीने पहले 14 मार्च को विदिशा में भी जिले के लटेरी तहसील के आनंदपुर के पास खेरखड़ी पठान क्षेत्र में एक सात वर्षीय बालक लोकेश 60 फीट गहरे बोर के गड्ढे में गिर गया था. बालक 43 फीट गहरे गड्ढे में फंस गया था. 

234 बोरवेल कराए गए बंद
लोकेश को सकुशल बाहर निकालने के लिए भी भरपूर प्रयास किए गए, लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका था. बच्चा 25 घंटे तक इस बोरवेल में फंसा रहा था. इन दोनों ही हादसों के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संपूर्ण प्रदेश में खुले बोरवेल गड्ढों को बंद कराने के निर्देश दिए थे. बता दें हादसे के बाद से ही सीहोर जिले में 234 खुले बोरवेल के गड्ढे बंद कराए गए हैं. सीहोर कलेक्टर प्रवीण कुमार के दिशा निर्देशों में जिले में कुल 234 बोरवेल बंद कराए गए हैं.

इसमें सीहोर में 27, भैरून्दा में 10, इछावर में 75, बुदनी में नौ और सबसे अधिक आष्टा विधानसभा क्षेत्र में 113 बोरवेल के गड्ढे बंद कराए गए हैं. जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से खुले बोरवेल बंद करने की भी अपील की है.

Eid-ul-Adha 2023: बकरीद से पहले मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन, लोगों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget