एक्सप्लोरर

Shivraj Cabinet: एक से 15 फरवरी तक MP में विकास यात्राएं निकालेगी BJP, मंत्रियों को दिया गया टास्क

मध्यप्रदेश में बीजेपी 1 से 15 फरवरी के बीच विकास यात्राएं निकालने जा रही है. इस दौरान बीजेपी के जनप्रतिनिधि विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

MP Politics: मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) ने अगले साल राज्यव्यापी 'विकास यात्राएं' निकालने का फैसला किया है. शुक्रवार को शिवराज सिंह चौहान के मंत्रियों की बैठक में बीजेपी की राज्य इकाई ने फैसला लिया. विकास यात्रा के दौरान पार्टी नेता योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. मध्यप्रदेश में 2023 के अंत तक विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होने हैं. प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 127 और विपक्षी कांग्रेस के 96 सदस्य हैं. बैठक का आयोजन बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में हुआ.

चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी ने लिया फैसला

बैठक समाप्त होने के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘अगले साल एक से 15 फरवरी के बीच राज्यव्यापी विकास यात्राएं निकलेगी. इस दौरान बीजेपी के जनप्रतिनिधि विकास कार्यो का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.’’ उन्होंने कहा कि बैठक में मंत्रियों की तरफ से विकास की योजनाओं के काम और उनके प्रभार के जिलों में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव को दी गयी. मिश्रा ने बताया कि बैठक में मंत्रियों को कहा गया है कि प्रभार के जिलों में जाने पर गरीब बस्तियों और अनुसूचित जाति, जनजाति छात्रावासों का भी औचक निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से संवाद करें. 

बैठक में सीएम शिवराज समेत शामिल हुए ये नेता

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के कार्यक्रम चार संभागों में संपन्न हो चुके हैं. कार्यक्रमों में 83 लाख लोगों को अधिकार पत्र सौंपे गए हैं. शेष संभागों में भी जल्द कार्यक्रम आयोजित होंगे. मिश्रा ने बताया कि चार जनवरी को मुख्यमंत्री भू अधिकार आवास योजना का बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा. बैठक में मंत्रियों के अलावा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शामिल थे. गौरतलब है कि सत्‍ताधारी दल बीजेपी विधानसभा चुनाव को 'मिशन -2023' के तौर पर ले रही है. 

MP Politics: एसटी के साथ अब एससी को साधने में जुटी बीजेपी, फरवरी से विधानसभा वार होगा मोर्चों का सम्मेलन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget