एक्सप्लोरर

MP Politics: एसटी के साथ अब एससी को साधने में जुटी बीजेपी, फरवरी से विधानसभा वार होगा मोर्चों का सम्मेलन

MP Politics News: मिशन 2023 को फतह करने के लिए बीजेपी ने अपनी रणनीति बदल ली है. नई रणनीति के अनुरूप में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

MP Politics News: मध्य प्रदेश में अब तक आदिवासी ( ST ) वर्ग पर अपना फोकस कर रही  भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने अब अपना रुख अनुसूचित जाति ( SC ) वर्ग की ओर मुड़ मोड़ दिया है. यही वजह है कि फरवरी महीने से बीजेपी विधानसभा वार अनुसूचित जाति वर्ग के सम्मेलन आयोजित करने जा रही है. साथ ही बीजेपी आलाकमान की नजर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर भी है. दरअसल, एमपी में साल 2023 में विधानसभा ( MP Assembly Election 2023 ) के चुनाव होना है.आगामी चुनाव को भाजपा मिशन 2023 ( Mission 2023 ) के रूप में देख रही है. 

14.98 प्रतिशत है एससी की आबादी
मध्य प्रदेश में राजनीतिक दलों के सर्वे के मुताबिक 14.98 प्रतिशत अनुसूचित जाति वर्ग की आबादी है.जबकि मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 35 सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है. फिलहाल 20 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. प्रदेश सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति वर्ग की आबादी तराना विधानसभा में है. यहां 30.33 प्रतिशत एससी वर्ग की आबादी है जबकि आष्टा में 29.61, घट्टिया में 30.12, नरियावली में 25.52, बीना में 23.25 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जाति वर्ग की है.

विधानसभावार होंगे सम्मेलन
साल 2018 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के परेशानी बने आदिवासी वर्ग के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई सभाएं ले चुके हैं. वहीं कई मौकों पर आदिवासियों के रंग भी रंगे नजर आये. अब भाजपा का रुख आदिवासी वर्ग के साथ अनुसूचित जाति वर्ग की तरफ भी हो गया है. बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में फरवरी महीने से विधानसभा वार अनुसूचित जाति वर्ग के सम्मेलन कराने जा रही है. इन सम्मेलनों की जिम्मेदारी भी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा को सौंपी जाएगी. मोर्चा अनुसूजचित जाति वर्ग के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करेगा.भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता समाजजनों के बीच पहुंचकर भाजपा के पक्ष में प्रचार प्रसार करेंगे. 

एससी की सभी 35 सीटों पर परचम लहराने की तैयारी
भाजपा ( BJP ) अनुसूचित जाति वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव के अनुसार प्रदेश की भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के हित में कई योजनाएं संचालित की है. इन योजनाओं का लाभ एससी वर्ग के लोगों को हो रहा है. फरवरी महीने से विधानसभा वार सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा. अनुसूचित जाति वर्ग मोर्चा का लक्ष्य है कि सभी 35 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी जीत का अपना परचम फहराएं.

यह भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश हाईमकोर्ट के 8 जजों का तबादला, 2 जनवरी से नई बेंच में करेंगे कामकाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget