एक्सप्लोरर

MP: BJP विधायक ने छात्रों को दी पंचर की दुकान खोलने की सलाह, कहा- 'इन महाविद्यालयों की...'

MP News: गुना में बीजेपी विधायक पन्ना लाल शाक्य ने 'पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस' के उद्घाटन समारोह में छात्रों को आजीविका कमाने के लिए मोटरसाइकिल पंचर ठीक करने की दुकान खोलने की सलाह दी.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के विधायक पन्ना लाल शाक्य ने एक विवादास्पद बयान देते हुए स्टूडेंट्स से कहा कि डिग्री हासिल करने से कुछ नहीं होगा. वह मोटरसाइकिल पंचर सही करने की दुकान खोल लें. विधायक ने यह बयान अपने निर्वाचन क्षेत्र गुना में 'पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस' के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए दिया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को इंदौर में आयोजित एक समारोह में राज्य के 55 जिलों में 'पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस' का वर्चुअली उद्घाटन किया था. इस अवसर पर गुना सहित संबंधित जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. इस दौरान गुना में आयोजित कार्यक्रम में पन्ना लाल शाक्य ने कहा कि हम आज ‘पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस’ का उद्घाटन कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि "मैं सभी से अपील करता हूं कि एक बोध वाक्य दिमाग में रखें कि इन महाविद्यालयों की डिग्रियों से कुछ नहीं होने वाला है. इसके बजाय कम से कम कोई आजीविका कमाने के लिए मोटरसाइकिल पंचर ठीक करने की दुकान खोलें."

विपक्ष ने बोला हमला
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बीजेपी विधायक की टिप्पणी को लेकर केंद्र में सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पोस्ट कर तंज कसते हुए कहा कि हमें भाजपा को उनके आर्थिक संदेशों में उच्च श्रेणी के अनुशासन के लिए श्रेय देना चाहिए. स्वयंभू देवता बेरोजगारी के इलाज के तौर पर पकौड़े बेचने के गुणों की बात करते हैं और उनके विधायक कॉलेज की डिग्री को बेकार बताते हैं और छात्रों से पंचर की दुकानें खोलने की अपील करते हैं.  

इंदौर में रविवार को आयोजित विशाल पौधारोपण अभियान का स्पष्ट संदर्भ देते हुए पन्ना लाल शाक्य ने कहा कि लोग पौधे तो लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें पानी देने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं. इस अभियान के तहत इंदौर शहर में 24 घंटे के दौरान 11 लाख से अधिक पौधे रोपे गए जो नया विश्व कीर्तिमान है. विधायक ने कहा कि सबसे पहले ‘पंचतत्वों’ (पृथ्वी, वायु, जल, सौर ऊर्जा और आकाश) को बचाना चाहिए, जिनसे मानव शरीर का निर्माण होता है.

शाक्य ने नदियों और नालों के किनारे सरकारी जमीन पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण की ओर इशारा करते हुए कहा कि प्रदूषण और पर्यावरण को लेकर चिंता है, लेकिन कोई भी इस दिशा (पंचतत्व को बचाने) में काम नहीं कर रहा है. हम आज लगाए गए पौधों की कब तक रखवाली करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि वह बढ़ें.

ये भी पढ़ें: Chhindwara Murder: मामूली विवाद में पति बना जल्लाद, सिलबट्टा मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget