एक्सप्लोरर

MP Politics: दिल की बात जुबां तक आई? CM पद को लेकर मंत्री गोपाल भार्गव के बयान का Video Viral

MP News: मध्य प्रदेश में सीएम बदलने की अटकलों के बीच मंत्री गोपाल भार्गव का बयान चर्चा का विषय बना हुआ है. बीजेपी मंत्री ने कहा कि जब भगवान ने भाग्य प्रबल बनाया है, तो मुख्यमंत्री बहुत छोटी चीज है.

Gopal Bhargava Statement: मध्य प्रदेश में इन दिनों बदलाव की खबरें राजनीतिक गलियारों में जमकर चल रही हैं. सीएम शिवराज सिंह को बदलने की खबरें जोरों पर हैं, इन सरगर्मियों के बीच शिवराज सरकार के कद्दावर मंत्री गोपाल भार्गव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एमपी के सबसे सीनियर मंत्री गोपाल भार्गव मुख्यमंत्री बनने को लेकर जनता को संबोधित कर रहे हैं. यह वायरल वीडियो सागर जिले का बताया जा रहा है, जिसमें मंत्री गोपाल भार्गव ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि जब भाग्य भगवान ने प्रबल बनाया है तो मुख्यमंत्री बहुत छोटी चीज है देखेंगे जो होगा.

मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि किसी बात के प्रति ज्यादा अशक्त नहीं होना चाहिए सब अपने आप हो जाता है. इसके आगे उन्होंने कहा कि अभी हमारे मंत्री जो हैं और मध्य प्रदेश में जितने भी नेता हैं, वह सब मुझसे राजनीति में बाद में आए सब जूनियर हैं और इस कारण से आपको विश्वास होना चाहिए कि आपने अगर आत्मा की आवाज से कहा है आत्मा की आवाज निकली है तो पूरी हो जाएगी पूरी कर देंगे और क्या चाहते हो बनना होगा तो बन जाएंगे.

वायरल हुआ वीडियो सागर जिले की रहली विधानसभा के रगोली गांव का है.  जहां पर मंत्री गोपाल भार्गव सोमवार को  कृषि वितरण यंत्र और जन समस्या निवारण केंद्र में शामिल होने पहुंचे थे.  यहां पर उनके समर्थकों के द्वारा मुख्यमंत्री कैसा हो गोपाल भार्गव जैसा हो के नारे लगाए जा रहे थे. इसके बाद जब लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ग्रामीणों को संबोधित करने पहुंचे तो उन्होंने ग्रामीणों द्वारा लगाए गए नारे को लेकर यह बात कही की पहले भी उन्हें मुख्यमंत्री का दर्जा था क्योंकि वह नेत प्रतिपक्ष थे. 

MP News: धार में मजदूर कर रहे थे मकान की खुदाई, हाथ लगीं सोने की बहुमूल्य गिन्नियां

रहली विधानसभा से लगातार 8 बार जीते हैं चुनाव

वहीं मंत्री भार्गव ने इस बयान के साथ ही पार्टी में अपनी अहमियत और प्रभाव भी इशारों इशारों में बता दिया है. उन्होंने बाकी नेता मंत्रियों के दौड़ में होने पर भी कटाक्ष किया कि और भी नेता मंत्री हैं जो जूनियर हैं. कमलनाथ सरकार में नेता प्रतिपक्ष रहते हुए उन्होंने सीएम का दर्जा रहने की बात भी कही. वहीं उन्होंने मंझे हुए अंदाज में सहजता से सीएम बनने को लेकर यह भी कह दिया कि बनना होगा तो बन जाएंगे. मंत्री गोपाल भार्गव सागर जिले की रहली गढ़ाकोटा विधानसभा सीट से पिछले आठ चुनाव से लगातार बीजेपी के टिकिट पर जीत रहे हैं और 9वीं बार भी मैदान में उतरेंगे.

Ujjain News: महाकालेश्वर मंदिर में एंट्री करते ही पहचान लेगा कैमरा, किए जा रहे सुरक्षा के ये हाईटेक इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
Embed widget