एक्सप्लोरर

MP Election: मध्य प्रदेश में BJP को फिर झटका! पूर्व विधायक ममता मीणा ने दिया इस्तीफा, AAP में होंगी शामिल

MP Election 2023: बीजेपी की पूर्व विधायक ममता मीणा इस्तीफे के बाद 20 सितंबर को आम आदमी पार्टी में शामिल हो रही हैं. बीजेपी से उनकी नाराजगी की वजह भी सामने आई है.

MP BJP Mamta Meena Resigns: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को एक और झटका लगा है. इंदौर के बीजेपी नेता दिनेश मल्हार और प्रमोद टंडन के बाद चाचौड़ा की पूर्व विधायक ममता मीणा ने भी रिजाइन कर दिया है. जानकारी के अनुसार, ममता मीणा 20 सितंबर को आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाली हैं और आगामी चुनाव आप के टिकट पर लड़ेंगी. 

पूर्व विधायक की बीजेपी से नाराजगी की वजह भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि चुनाव में टिकट न मिलने से ममता मीणा काफी नाराज चल रही थीं, जिस वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया. अब अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी से टिकट लेकर वह गुना की ही चाचौड़ा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं. 

इस्तीफे से पहले ममता मीणा ने निकाली 'जनादेश यात्रा'
गौरतलब है कि पूर्व विधायक ममता मीणा का बीजेपी से मोहभंग हो गया है. बताया जा रहा है कि चाचौड़ा सीट पर उम्मीदवार के तौर पर प्रियंका मीना के नाम की घोषणा होने के बाद से वह नाराज चल रही थीं. वहीं, सोमवार सुबह से ही यह बात सामने आ गई थी कि ममता मीणा भोपाल जाकर पार्टी के सभी पदों से त्याग पत्र सौंपने वाली हैं. बीजेपी का दामन छोड़ने से पहले उन्होंने अपने समर्थकों के लिए 'जनादेश यात्रा' निकाली थी, जिस दौरान वह चाचौड़ा के सभी गांवों को कवर करते हुए भोपाल पहुंचीं. 

एक ही दिन में तीन नेताओं का इस्तीफा
मालूम हो, ममता मीणा से पहले बीजेपी को 18 सितंबर को ही दो झटके लग चुके हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक प्रमोद टंडन के साथ दिनेश मल्हार ने बीजेपी का दामन छोड़ दिया है. माना जा रहा है कि दोनों नेता कांग्रेस में वापसी करने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: MP Election: मध्य प्रदेश में BJP को झटका, ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक दो नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget