एक्सप्लोरर

MP: गणतंत्र दिवस पर बड़ी चूक! जबलपुर में BJP पार्षद ने फहराया उल्टा तिरंगा, फिर आनन-फानन में किया सीधा

Jabalpur News: जबलपुर में बीजेपी पार्षद जीतू कटारे अपने साथियों और स्थानीय व्यापारियों के साथ मिलकर रानी अवंती बाई की प्रतिमा स्थल पर गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज उल्टा फहरा दिया.

Madhya Pradesh News: देशभर में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया. मध्य प्रदेश में भी गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिली. इसी बीच  मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में एक बीजेपी पार्षद ने शुक्रवार (26 जनवरी) को 75वें गणतंत्र दिवस के मौक पर उल्टा तिरंगा फहरा दिया.वहीं अब बीजेपी पार्षद द्वारा राष्ट्रीय ध्वज उल्टा फहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 
 
जानकारी के मुताबिक बीजेपी पार्षद जीतू कटारे जबलपुर के धन्वंतरी चौक पर महाराणा प्रताप वार्ड के गणतंत्र दिवस समारोह में पहुंचे थे. कार्यक्रम का आयोजन व्यापारी संघ की ओर से किया गया था. इस दौरान कटारे ने जैसे ही राष्ट्रीय ध्वज फहराया वह उल्टा फहराने लगा. इसके बाद आनन-फानन में राष्ट्रीय ध्वज को सीधा किया गया, जिसके बाद कटारे ने झंडे को सलामी दी.

एहसास होते ही झंडा सीधा किया
बता दें झंडा फहरा रहे लोगों ने उत्साहपूर्वक 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए और उसके बाद राष्ट्रगान भी गा रहे थे. बाद में जब उन्हें एहसास हुआ कि झंडा उल्टा फहराया गया है, तो उन्होंने इसे ठीक किया. लेकिन इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और बीजेपी के पार्षद द्वारा उल्टा तिरंगा फहराने की आलोचना की जा रही है. इसके साथ ही यह मांग भी उठ रही है कि अति उत्साह में जगह-जगह ध्वजारोहण करने की जल्दबाजी में इस तरह की अनदेखी संविधान और तिरंगे का अपमान है.

इसके खिलाफ पार्षद पर कार्रवाई भी की जानी चाहिए. गौरतलब है कि राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय केसरिया रंग ऊपर की ओर होना चाहिए और हरा रंग नीचे की तरफ होना चाहिए. उल्टा झंडा फहराना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करना कानूनन जुर्म है और इसके लिए सजा का प्रावधान भी है.

ये भी पढ़ें: Republic Day 2024: इंदौर के नेहरू स्टेडियम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फहराया तिरंगा, पढ़ा मुख्यमंत्री का संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget