एक्सप्लोरर

MP: पुराने भोपाल शहर में रात 11 बजे के बाद नहीं खुलेंगी दुकानें, अस्पताल और मेडिकल शॉप को छूट

Old Bhopal News: पूर्व महापौर व प्रदेश उपाध्यक्ष ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कहा था कि पुराने भोपाल में रातभर दुकानें खुलती है. यहां चाय-पान की दुकानों और होटलों पर युवाओं की भीड़ लगती है.

Bhopal News: पुराने भोपाल शहर में देर रात तक दुकानें खोलने की शिकायत के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है. जिला प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अब रात 11 बजे के बाद कोई भी दुकान या प्रतिष्ठा नहीं खुलेंगे. इस समय के बाद दुकानें खुली मिलती है तो उन्हें सील कर दिया जाएगा. हालांकि अस्पताल और मेडिकल को इस आदेश में छूट प्रदान की गई है. 

मंगलवार की देर शाम प्रशासनिक अमले ने बुधवारा, इब्राहिमपुरा सहित अन्य इलाकों में रात 11 बजे दुकान बंद करने की मुनादी कराई. इधर शराब दुकान और बीयर बारों को लेकर आदेश में स्पष्ट नहीं है. सरकार ने शराब दुकानें रात 11:30 और बीयर बार 12 बजे बंद करने का नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन के चलते दुकान बंदी का यह आदेश शराब दुकानों पर लागू नहीं होगा. 

पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने की थी मांग
भोपाल में एक समय पर ही दुकान बंद करने को लेकर पूर्व महापौर आलोक शर्मा मांग की थी. पूर्व महापौर शर्मा ने कहा कि एक शहर का एक कानून होने की बात कही थी. पूर्व महापौर व प्रदेश उपाध्यक्ष ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कहा था कि पुराने भोपाल में रातभर दुकानें खुलती है. यहां चाय-पान की दुकानों और होटलों पर युवाओं की भीड़ लगती है. जिस वक्त युवाओं को घर-परिवार के साथ होना चाहिए, वह उस समय में बाजार में होते हैं. युवा यहां गलत लोगों की संगत में आकर गलत रास्ते पर चले जाते हैं. 

ये हिन्दू-मुस्लिम रंग नहीं, न ही चुनावी खुन्नस
पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने कहा था कि कुछ लोग इसे हिंदू-मुसलमान का रंग दे रहा है तो कई चुनावी खुन्नस बता रहे हैं. मेरा सिर्फ इतना कहना है कि मेरी कोशिश गलत है तो खुलकर विरोध करें और सही है तो खुलकर साथ दें. उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ युवा पीढ़ी को भटकने से बचाने की कोशिश कर रहा हूं. पूर्व महापौर ने शहर के काजी कैंप, लक्ष्मी टॉकीज, बुधवारा, चौकी इमामबाड़ा, मंगलवारा, शब्बन चौराहा, पीर गेट आदि बुजारों में गुमास्ता एक्ट का पालन कराने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि यहां 24 घंटे ही दुकानें खुलती है. जबकि 10 बजे दुकानें बंद होना चाहिए. तो वहीं दूसरी ओर न्यू मार्केट, एमपी नगर, जुमेराती, हनुमानगंज, चौक बाजार, सराफा बाजार, हमीदिया रोड, बिन मार्केट, बैरागढ़, कोलार रोड सहित शहर के अन्य इलाकों में रात 10 बजे दुकानें बंद हो जाती है. एक शहर में दो कानून कैसे चलेंगे. इस मांग के बाद जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: WATCH: 'मध्य प्रदेश को चीता स्टेट के रूप में नई पहचान मिली', शावकों के जन्म पर क्या बोले सीएम मोहन यादव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले
मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget