एक्सप्लोरर

WATCH: 'मध्य प्रदेश को चीता स्टेट के रूप में नई पहचान मिली', शावकों के जन्म पर क्या बोले सीएम मोहन यादव?

Kuno National Park: अफ्रीकी देश नामीबिया से लाई गई मादा चीता आशा ने मध्य प्रदेश स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में तीन शावकों को जन्म दिया है. इस सीएम मोहन यादव में खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है.

Cheetah Project MP: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश को चीता स्टेट के रूप में नई पहचान मिली है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मौजूदगी में मध्य प्रदेश सरकार ने जो चीता प्रोजेक्ट शुरू किया था, आज मैं बताना चाहूंगा 3 नन्हे- मुन्ने शावकों का जन्म हुआ है. यह एक तरह से विश्व की अद्वितीय घटना है. जब हमारी पूरी एशिया की धरती से चीता समाप्त हो गया था अब नया अंकुरण फुटा है.

उन्होंने कहा कि मैं मध्य प्रदेश सरकार के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को बधाई देना चाहूंगा जिन्होंने इस दिन का स्वप्न देखा था. कूनो को लेकर देखे गए इस सपने के पूरे होने से मैं भी रोमांचित और आनंदित हूं. भविष्य यह योजना और आगे बढ़ेगी.

आशा ने तीन शावकों को दिया जन्म

अफ्रीकी देश नामीबिया से लाई गई मादा चीता आशा ने मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में तीन शावकों को जन्म दिया है. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को यह जानकारी दी. केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जंगल में शावकों की आवाज गूंजी. यह जानकारी साझा कर खुशी हो रही है कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान तीन नए सदस्यों का स्वागत कर रहा है. शावकों को नामीबिया से लाई गई मादा चीता आशा ने जन्म दिया है.’’

उन्होंने इस घटना क्रम को ‘परियोजना चीता की शानदार सफलता करार दिया जिसकी परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पारिस्थितिकी संतुलन बहाल करने के लिए की थी. यादव ने पोस्ट किया, ‘‘ परियोजना से जुड़े सभी विशेषज्ञों, कूनों राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों और पूरे देश के वन्यजीव प्रेमियों को मेरी ओर से शुभकामनाएं.’’

इससे पहले मार्च 2023 में मादा चीता सियाया ने चार शावकों को जन्म दिया था, लेकिन एक ही शावक जिंदा बच पाया. सियाया का नाम बाद में ज्वाला रखा गया था. ज्वाला को भी नामीबिया से लाकर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बसाया गया था.

छोड़े गए थे नामीबिया के चीते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2022 को अपने जन्मदिन के मौके पर ग्वालियर के कूनो नेशनल पार्क में पहुंचे थे. यहां उन्होंने नामीबिया से आए दो चीतों को छोड़ा था. चीतों को छोड़ने के बाद पीएम मोदी ने कहा था, "मैं हमारे मित्र देश नामीबिया और वहां की सरकार का धन्यवाद करता हूं. जिनके सहयोग से दशकों बाद चीते भारत की धरती पर वापस लौटे हैं. दशकों पहले, जैव-विविधता की सदियों पुरानी जो कड़ी टूट गई थी, विलुप्त हो गई थी, आज हमें उसे फिर से जोड़ने का मौका मिला है. आज भारत की धरती पर चीता लौट आए हैं."

प्रधानमंत्री ने कहा था, "मैं ये भी कहूंगा कि इन चीतों के साथ ही भारत की प्रकृतिप्रेमी चेतना भी पूरी शक्ति से जागृत हो उठी है. ये दुर्भाग्य रहा कि हमने 1952 में चीतों को देश से विलुप्त तो घोषित कर दिया. लेकिन उनके पुनर्वास के लिए दशकों तक कोई सार्थक प्रयास नहीं हुआ. आज आजादी के अमृतकाल में अब देश नई ऊर्जा के साथ चीतों के पुनर्वास के लिए जुट गया है."

ये भी पढ़ें: RPSC Recruitment Exam: राजस्थान में भर्ती परीक्षा 7 जनवरी को, पेपर लीक से बचने के लिए प्रशासन अलर्ट

About the author मेनका सिंह

मेनका सिंह 2010 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरुआत प्रभात खबर, कोलकाता से की. इसके बाद प्रभात वार्ता, सन्मार्ग, जनसत्ता, अमर उजाला और ईटीवी भारत हैदराबाद के लिए काम किया. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget